
AGRSEN JAYANTI NEWS: अग्रवंशजों ने किया महाराजा अग्रसेन का गुणगान
सूरत. अग्रोहाधाम के संस्थापक व एक ईंट और एक रुपया के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की 5143वीं जयंती के उपलक्ष में शहर में अग्रवाल समाज ने लम्बी कार्यक्रम शृंखला का आयोजन किया। इसमें समाज के अग्रवाल विकास ट्रस्ट, अग्रवाल समाज ट्रस्ट, अग्रवाल समाज परवत पाटिया, अग्रवाल मित्र मंडल, अलथाण आदि संगठनों की काफी सक्रिय भूमिका रही। एक महीने से अधिक अवधि में चली कार्यक्रम शृंखला में चारों संगठनों की ओर से दर्जनों आयोजन किए गए और इनमें समाज के बच्चे-बुजुर्ग, युवक-युवती और महिला-पुरुष सभी ने बढ़-चढक़र भाग लिया। आश्विन शुक्ल प्रतिपदा शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को सभी ने हिल-मिलकर महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर उनके सिद्धांतों पर सदैव चलने का संकल्प किया।
दोपहर में निकली निशान यात्रा
अग्रवाल समाज ट्रस्ट की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर मुख्य समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष बजरंगलाल गाडोदिया ने बताया कि सुबह घोडदौडऱोड पर अग्रवाल समाज भवन में मुख्य अतिथि संजय सरावगी व अन्य ने अग्रसेन प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य संयोजक पूर्णमल अग्रवाल ने बताया कि शाम 4 बजे अग्रमिलन ने वेसू के श्रीश्याम मंदिर से अग्रवाल विद्या विहार तक निशान यात्रा निकाली। यात्रा में झांकियों के साथ बड़ी संख्या में अग्रबंधु मौजूद थे। मंत्री पवन गुप्ता ने बताया कि शाम को स्कूल प्रांगण में अग्रसेन की आरती के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ और समारोह में डॉ. चिरायु जायस्वाल ने समाज में संबंध विच्छेद की समस्या पर बारीकी से बताया। इस दौरान वयोवृद्ध अग्रवाल महिला-पुरुष व दंपती समेत अन्य का सम्मान किया गया। अध्यक्ष बजरंगलाल गाडोदिया ने संबोधन में ट्रस्ट संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। समारोह में मुख्य अतिथि संजय सरावगी, ओमप्रकाश सतनालीवाला, महेश अग्रवाल के अलावा मुख्य सहसंयोजक संदीपकुमार अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल समेत सभी पदाधिकारी व महिला मंडल और युवा इकाई के सदस्य मौजूद थे।
बिजनेस गुरु में छाए युवा उद्यमी
अग्रवाल विकास ट्रस्ट की ओर से आयोजित जयंती समारोह में रविवार को कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों समेत अन्य सदस्यों ने सुबह दस बजे सिटीलाइट में महाराजा अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और दोपहर में नेत्रदाता परिवारों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। इससे पूर्व ट्रस्ट की युवा शाखा ने सुबह पंचवटी हॉल में बिजनेस गुरु का आयोजन किया और इसमें युवा उद्यमियों की 25 टीमों ने भाग लिया। बिजनेस गुरु में सभी टीमों ने अपने व्यापारिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए सभी टास्क पूरे किए। इस दौरान उत्पाद की ब्रांडिंग व सेल टिप भी बताए। रविवार को दिनभर चले आयोजनों में ट्रस्ट के हरि कानोडिय़ा, सुभाष अग्रवाल, अर्जुन अग्रवाल, मनोज बंसल समेत ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य, महिला तथा युवा शाखा के पदाधिकारी-सदस्य मौजूद थे। बाद में सभी विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। वहीं, शनिवार रात गाता रहे मेरा दिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इसमें समाज की कई प्रतिभाओं ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर ब्लाइंड ग्रुप, डांस बीट फाइट आदि के आयोजन हुए और जज के रूप में बालीवुड के गायक अर्श मोहम्मद विशेष रूप से मौजूद थे।
शोभायात्रा, रक्तदान शिविर व महालक्ष्मी यज्ञ
अग्रवाल मित्र मंडल, अलथाण की ओर से अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में रविवार को कई कार्यक्रम हुए। अध्यक्ष योगेश रामसिसरिया ने बताया कि शोभायात्रा सुबह आशीर्वाद एन्कलेव के शिव मंदिर से बाजे-गाजे के साथ रवाना हुई और बाद में विभिन्न मार्ग से होकर अलथाण कम्युनिटी हॉल पहुंची। यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। हॉल में मुख्य समारोह का आयोजन हुआ। मंत्री रामप्रसाद अग्रवाल ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि राजू लोहिया, विनोद डोहकावाला, गणेश गोयनका, रमेश चौकडिक़ा, संजय खेतान, सुनील गुप्ता, संजय मोढ़ा समेत अन्य मेहमानों का सम्मान किया गया। कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि जयंती मौके पर जलाभिषेक, महालक्ष्मी यज्ञ व रक्तदान शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक श्यामसुंदर सिहोटिया, राकेश अग्रवाल, सहसंयोजक सुनील चिरानिया व हेमंत गर्ग आदि मौजूद थे।
Published on:
29 Sept 2019 09:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
