
सूरत जिले की मांडवी तहसील के चार गांवों को किया अलर्ट
बारडोली.
मांडवी तहसील के धाकनी खाड़ी के पास लाखी और वेर नदी पर स्थित गोडधा डैम का जलस्तर बढने से प्रशासन की ओर से आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है। ऊपरी क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मांडवी तहसील के डेम में पानी की आवक बढऩे लगी है। डेम में पानी की आवक बढऩे से प्रशासन सतर्क हो गया है। जिला कलक्टर ने देर शाम को ट्वीट कर मांडवी तहसील के कलमकुवा, बेडधा, भातखाई और सरकुई गांव को अलर्ट कर दिया है। प्रशासन ने ग्रामीणों से निचले क्षेत्र और नदी में नहीं जाने की अपील की है।
दिव्यांगों को साधन सामग्री वितरित
बारडोली. सूरत जिला पंचायत के आरोग्य विभाग और मांडवी ट्राइबल सबप्लान की ओर से मंगलवार को कामरेज तहसील की हेल्थ कार्यालय में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल और अन्य साधन सामग्री वितरित किया गया।
जिला विकास अधिकारी डी.के. पारेख, मुख्य जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हसमुख चौधरी और कामरेज तालुका स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्रसिंह भाटी के मार्गदर्शन में दिव्यांगों के लिए साधन सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कामरेज तालुका पंचायत की प्रमुख रचना पटेल और उपप्रमुख भरत पटेल ने दिव्यांगों को साधन सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर डॉ. महेंद्रसिंह भाटी ने कहा कि समाज के पिछड़े वर्ग तक गुणवत्तायुक्त आरोग्य सेवा मिल इसके लिए आरोग्य विभाग की टीम कटिबद्ध है। कार्यक्रम में कई दिव्यांगों ने भाग लिया, जिन्हें ट्राइसाइकिल सहित अन्य उपयोगी साधन सामग्री नि:शुल्क वितरित किया गया।
घर से चल रहा था शराब का कारोबार
शहर पुलिस ने वलसाड के बेचर रोड पर एक बिल्डिंग से चल रहे शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में शराब कारोबारी को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार सिटी थाने को जानकारी मिली थी कि बेचर रोड स्थित संतोष अपार्टमेंट से शराब का कारोबार हो रहा है। पुलिस टीम ने मोके पर पहुंच छापेमारी की तो शराब की ३४१ बोतलें बरामद हुईं। इन बोतलों को घर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने इस मामले में शराब कारोबारी इस्माइल इजमत को गिरफ्तार किया है।
Published on:
21 Aug 2018 09:03 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
