14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या जो बलीठा रेलवे क्रॉसिंग 18 महीने के लिए बंद

ओवरब्रिज निर्माण के लिए लिया ब्रेकडाउन

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Mar 31, 2018

patrika

वापी. बलीठा रेलवे क्रासिंग नंबर 81 पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए शनिवार से इसे 18 माह के लिए बंद कर दिया जाएगा। एडीशनल कलक्टर ने क्रॉसिंग को रविवार से बंद करने का आदेश जारी किया है। शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक रेलवे क्रॉसिंग 21 जून 2019 तक बंद रहेगा।

जानकारी के अनुसार रेलवे क्रॉसिंग बंद करने की वजह निर्माण कार्य के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत से बचना है। इस दौरान मुंबई की ओर आने और जाने वाले वाहनों को नहर के पास वाले रास्ते तथा भारी वाहनों को मोराई फाटक से डायवर्जन दिया गया है।

गत वर्ष रेल मंत्री ने इसका भूमिपूजन किया था। इसके साथ जिले में दो अन्य रेलवे ब्रिज का भूमिपूजन भी किय गया था। बलीठा से दमण की ओर आने-जाने वाले भारी वाहनों के चलते रेलवे फाटक बंद होने पर भारी ट्रैफिक जाम रहता था। अक्सर हाईवे पर यहां दुर्घटनाएं भी होती रहती थी, जिस कारण यहां ओवरब्रिज की मांग की गई थी।

यातायात में होगी दिक्कत

रेलवे ओवरब्रिज वापी पूर्व से पश्चिम और दमण जाने वाला मुख्य मार्ग है। बरसात बाद इसके बंद होने और 18 माह तक बलीठा क्रासिंग बंद होने से दमण जाने वाली भारी वाहनों को दिक्कत उठानी पड़ेगी। जानकारों के मुताबिक मोराई रेलवे फाटक पर यातायात का भार बढऩे से जाम की स्थिति के आसार हैं।

वापी ओवरब्रिज की हुई मार्किंग

18 माह तक बलीठा क्रासिंग बंद रहने के बाद वापी-दमण मुख्य मार्ग पर बने वापी ओवरब्रिज को भी बंद रखा जाएगा। इससे वापी में ट्रैफिक संचालन व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ सकती है। रेलवे फ्रेट कॉरिडोर निर्माण के तहत ऊंचा करने के लिए ओवरब्रिज को बंद किया जाएगा। इस संबंध में पीडब्लूडी, रेलवे, नपा, फ्रेड कोरिडोर और जिला प्रशासन के बीच बैठक भी हो चुकी है। कुछ दिन पहले जहां से ब्रिज उठाना है वहां मार्किंग भी की जा चुकी है।