10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Constitution Day: अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहें

भारतीय संविधान दिवस समारोह में बोले संघ प्रदेश प्रशासक प्रफुल पटेल Union territory Administrator Praful Patel said in Indian Constitution Day celebrations

3 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Nov 26, 2019

Indian Constitution Day: अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहें

Indian Constitution Day: अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहें

दमण. हमें अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना होगा। अधिकार और फर्ज एक दूसरे से जुड़े हैं। यह बात दमण-दीव एवं दानह के प्रशासक प्रफुल पटेल ने भारतीय संविधान दिवस के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासक पटेल ने विद्यार्थियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
जिला कलक्टर ने उपस्थित लोगों को संविधान के प्रति शपथ दिलाई। इसके पश्चात होली ट्रीनिटी, माछी महाजन स्कूल, सरकारी स्कूल और नर्सिग कॉलेज के विद्यार्थियों ने लघु नाटिका के माध्यम से संविधान और अपने कर्तव्यों के प्रति जानकारी दी। शिक्षा सचिव ए.मुथम्मा ने भारतीय संविधान की रचना के बारे में अवगत कराया गया। प्रशासक पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि देश के साथ दमण-दीव भी बदल रहा है। विद्यार्थियों में नई दिशा दिख रही है जो आगे जाकर इस प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। देश में 70 वर्ष बाद भी हम यह विचार करते हैं कि देश, सरकार और समाज ने हमें क्या दिया है। लोग अपने अधिकारों के प्रति तो जागरूक रहते हैं, परन्तु अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन रहते हैं। दमण दीव स्वच्छता के विषय में आगे रहा है जिसका श्रेय लोगों को जाता है। 9 संघ प्रदेशों में से दमण-दीव को प्रथम पुरस्कार मिला है। कुल 6 में से 5 पुरस्कार दमण-दीव एवं दानह को मिले हैं। कुपोषण दूर करने के लिए भी एक अच्छा प्रयास शुरू किया है और उसमें भी पुरस्कार मिला है। प्रशासक ने कहा कि तीन वर्ष पूर्व दमण दीव में विद्युत विभाग का लाइन लोस 13 प्रतिशत था जो आज लगभग 4 प्रतिशत रह गया है।
दमण भाजपा ने मनाया संविधान दिवस
दमण प्रदेश भाजपा कार्यालय पर 70वां संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन मंत्री विवेक धाडक़र ने संविधान महत्व के बारे में और बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री वासूभाई पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज नाइक एवं सदस्य और प्रदेश जिला और शहर के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Must Read Related News;

देश मना रहा है 70वां संविधान दिवस, जानें हमारे संविधान की खासियत

कैसे बना भारत का संविधान, जानें इससे जुड़ी 10 खास बातें

जानिए 26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ संविधान?

संविधान का सम्मान और रक्षा सबका कत्र्तव्य: सिंह
सिलवासा. भारत का संविधान विश्व के किसी भी गणतांत्रिक देश का सबसे लम्बा लिखित संविधान हैं। भारतीय संविधान से हमें अंग्रेजी कानून एवं दासता से मुक्ति मिली है। इसलिए इसके सम्मान एवं रक्षा की हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। संविधान दिवस के मौके पर यह बात दानह, दमण, दीव वित्त सचिव देविन्दर सिंह ने कही। इस अवसर पर कलक्टर संदीप कुमार सिंह, एसएमसी अध्यक्ष राकेशङ्क्षसह चौहान, उपाध्यक्ष अजय देसाई, जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश गावित, सिलवासा आरडीसी अपूर्व शर्मा, खानवेल आरडीसी राजीव रंजन, शिक्षा निदेशक निलेश गुरव, एसएमसी सीओ मोहित मिश्रा आदि अनेक अधिकारी मौजूद थे।
टाउन हॉल में आयोजित सभा में जिला कलक्टर ने कहा कि अंग्रेजी सत्ता से मुक्त होने के बाद भारतीय संविधान की जिम्मेदारी डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को सौंपी गई। उन्होंने दो वर्ष 11 माह और 18 दिन में संविधान को तैयार करके 26 नवम्बर 1949 को देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद के समक्ष पेश किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान को पूरे देश में लागू किया गया। वित्त सचिव ने कहा कि यह संविधान ही है जिसकी वजह से आज समाज का अंतिम व्यक्ति भी देश के ऊंचे से ऊंचे पदों पर विराजमान है। संविधान की सम्मान करते हुए हमें देश को उन्नति के पथ की और अग्रसर बनाए रखना है। संविधान की जानकारी हर बच्चे और युवा को होनी चाहिए।
बाइक रैली निकाली: संविधान दिवस पर दानह संविधान समिति ने बाइक रैली निकालकर लोगों को संविधान के प्रति जागरूक किया। बाइक रैली दादरा चैक पोस्ट से रवाना होकर लवाछा, पिपरिया, सचिवालय, झंडा चौक, किलवणी नाका, कलक्टर कार्यालय, शहीद चौक, दयात फलिया से रमाबाई अंबेडकर नगर पहुंची। अंबेडकर नगर में बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें याद किया। बाइक रैली के बाद टाउन हॉल में सभा हुई। टाउन हॉल में 26/11 मुंबई में आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य विजय पगारे ने कहा कि संविधान का सही तरीके से अमल नहीं होने के कारण आए दिन लोगों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ता है। कार्यक्रम में मुंबई, सूरत, नासिक, नवसारी, उदयपुर से भी वक्ता पहुंचे।