
भजो गोपी नाम है प्रेम को
सूरत. माघ मास के उपलक्ष में कृष्णापार्क सोसाइटी परिवार की ओर से गोडादरा की कृष्णापार्क सोसायटी प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति रविवार को होगी। इससे पूर्व शनिवार को महारास, गोपी-उद्धव संवाद, रुकमणि विवाह आदि के प्रसंग आयोजित किए गए।
दोपहर में आयोजित भागवत कथा में व्यासपीठ से मनुश्री महाराज ने महारास के बारे में बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को गोपी भाव में भजो क्योंकि गोपी नाम प्रेम का है। इस दौरान महाराज ने महारास का वृतांत श्रद्धालुओं को सुनाते हुए बताया कि महा रास में भगवान शंकर को गोपेश्वर नाम मिला एवं भगवान श्रीकृष्ण को कामदेव ने अच्युत नाम दिया। इसके बाद कंस वध व उद्धव-गोपी संवाद सुनाया। भगवान कृष्ण और रुकमणी विवाह प्रसंग में महाराज ने बताया कि हर जीव को भगवान को ही अपना पति बनाना चाहिए क्योंकि रुकमणी ने नारदजी से सुनने के बाद मन ही मन श्रीकृष्ण को अपना पति मान लिया था। कथा के दौरान कृष्ण-रुकमणी विवाह की झांकी भी सजाई गई। रविवार को कथा की पूर्णाहुति होगी। इससे पूर्व कृष्ण-सुदामा चरित्र, बृज की होली आदि के आयोजन भी किए जाएंगे।
Published on:
02 Feb 2019 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
