29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही

भाजपा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहतकर से पत्रिका की बातचीत

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Oct 04, 2018

patrika

भाजपा हमेशा महिला आरक्षण के पक्ष में रही


दमण. महिलाओं के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनेक कार्य कर रही है वह राजनीति में भी महिला आरक्षण को बढ़ावा शुुरू से दे रही है। यह बात भाजपा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहतकर ने राजस्थान पत्रिका से बातचीत के दौरान कही। विजया राहतकर बीजेपी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुरुवार को दमण पहुंची थी।
उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण पर काम किया जाएगा। बाजपेयी सरकार के समय से ही भाजपा महिलाओं के लिए आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन विपक्ष इस मुद्दे पर सहयोग नहीं देता है। तीन तलाक पर भी विपक्ष पीछे हट गया है। भाजपा में ही सबसे अधिक महिला सांसद, विधायक और केन्द्रीय सहित अन्य मंत्री भी हैं। महिलाओं को मुख्यमंत्री और राज्यपाल भी भाजपा की सरकार ने बनाया है।
केन्द्र में जब से भाजपा की सरकार आई है तभी से महिलाओ के उत्थान के लिए अधिक कार्य किए जा रहे हैं। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें बालिका की मृत्यु दर में कमी आई है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 75 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को बिना गांरटी लोन देकर उनको आगे बढ़ाया गया है। देश में लाखों महिलाएं शौच के लिए खुले में जाती थी, उनके लिए केन्द्र सरकार ने शौचालय बनाए हैं। उज्ज्वला योजना से 25 करोड़ लोगों को जोड़ा गया है। आज रसोई गैस के कारण महिलाओं को अपने लिए अतिरिक्त समय मिल रहा है।

पालिका मार्केट के किराए को लेकर भडक़े दुकानदार
दमण. दमण नगरपालिका में स्टेंडिंग कमेटी की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। नानी दमण म्यूनिसिपल मार्केट का किराया विवाद का विषय बना रहा। वहीं, मार्केट के लोग भी नगर पालिका पर पहुंच गए।
वार्ड पार्षदों की काउंसिल बैठक में नगर पालिका के सीओ वैभव रिखारी, कार्यकारी अध्यक्ष सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। नगर पालिका ने नानी दमण मार्केट का नवीनीकरण कराया है। इसके बाद पालिका द्वारा दुकान का किराया 12 हजार रुपए प्रतिमाह और मार्केट में स्टॉल का किराया 10 हजार रुपए और जीएसटी का प्रस्ताव रखा गया। साथ ही वर्तमान में जिन लोगों के साथ लीज है और वह लंदन में स्थाई हो गए हैं, उनकी लीज रद्द करने को कहा गया। इस निर्णय का काउंसिल ने विरोध किया। मार्केट के लोगों की भीड़ देखकर दमण दीव सांसद लालूभाई पटेल भी नगर पालिका पहुंचे। सभी ने बताया कि पालिका द्वारा जो प्रतिमाह किराया लिया जाएगा, वह काफी ज्यादा है। इसके बाद 11 महीने बाद फिर से एग्रीमेट करके किराया बढ़ाना भी गलत है। जो लोग अपना खर्चा करके बाकड़ा(स्टॉल)लगाएंगे,उनका खर्चा भी कवर नहीं हो पाएगा। वर्तमान समय में पालिका बाजार में दुकान का किराया 1 हजार रुपए और स्टॉल का किराया 5०० रुपए है। अब 7 हजार रुपए दुकान से और 5 हजार रुपए बाकड़ा (स्टॉल)से लिया जाना चाहिए। मुख्य अधिकारी ने कहा कि म्यूनिसिपल मार्केट के लोग शुक्रवार सुबह 11 बजे तक अपना प्रस्ताव लिखकर भेजें। उसकी फाइल उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

Story Loader