19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP NEWS: प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने सांसद-विधायकों को किया संबोधित

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने गुजरात के भाजपा सांसद व विधायकों के साथ आयोजित ऑनलाइन वीडिय़ो कांफ्रेंस

2 min read
Google source verification
BJP NEWS: प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने सांसद-विधायकों को किया संबोधित

BJP NEWS: प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने सांसद-विधायकों को किया संबोधित

सूरत. दूरसंचार प्रोद्योगिकी व सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी तरह के कार्य को बड़े ही मजबूत तरीके से पूरा किया जा सकता है। आईटी और सोशल मीडिया का उपयोग राजनीतिक दलों के लिए भी खूब उपयोगी साबित हो सकता है और इस दिशा में हम सभी को आगे बढक़र प्रयास करने चाहिए। यह बात रविवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने गुजरात के भाजपा सांसद व विधायकों के साथ आयोजित ऑनलाइन वीडिय़ो कांफ्रेंस में कही। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू दलसाणिया के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
वीडिय़ो कांफ्रेंस में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भाजपा सांसद व विधायकों से कहा कि हम सभी भाग्यशाली है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी संगठन के हित में कार्यरत है और उन्होंने वर्षों पहले दूरसंचार प्रोद्योगिकी व सोशल मीडिया की उपयोगिता जान ली थी और सभी कार्यकर्ताओं को उसके प्रति आगे बढऩे को प्रेरित करते रहे। तकनीक के अधिकतम उपयोग व सोशल मीडिया के माध्यम से कोरोना संक्रमण काल में भाजपा ने जनसेवा, जनसंपर्क और जनसंवाद के सर्वाधिक कार्य किए हैं। तकनीक के साधनों के उपयोग से सभी सांसद व विधायक अपने-अपने क्षेत्र में सरकारी कार्यों के माध्यम से बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू दलसाणिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जीतू वाघाणी समेत अन्य ने भी वीडिय़ो कांफ्रेंस में संबोधित किया।


तीसरे दिन दिखी सोशल डिस्टेंस


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के दौरान रविवार को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के आयोजन में तीसरे दिन सोशल डिस्टेंस देखने को मिली। पाटिल के जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित मन की बात कार्यक्रम के दौरान उनके अलावा विधायक संगीता पाटिल समेत अन्य कई भाजपा पदाधिकारी व नेता मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि गत शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद संभालने के बाद सीआर पाटिल के पहली बार सूरत आगमन पर स्वागत रैली का आयोजन किया गया था और रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता वराछा के वालक पाटिया में जमा हो गए थे। बाद में यह रैली रद्द कर दी गई और इसके बाद अगले दिन शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी सोशल डिस्टेंस को मेंटेन नहीं किया गया था।