
Surat/ भाजपा की कलश यात्रा में शामिल मनपाकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग
सूरत. भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को पुणागाम क्षेत्र में मेरी मिट्टी, मेरा देश अभियान के तहत आयोजित कलश यात्रा में मनपा के यूनिफॉर्म में शामिल होने वाले वराछा जोन-ए के दो कर्मचारियों को डिसमिस करने की मांग उठी है। कांग्रेस के पूर्व पार्षद असलम साइकिलवाला ने इसे लेकर विरोध जताते हुए मनपा आयुक्त को पत्र लिखा है।
साइकिलवाला ने बताया कि किसी भी राजनीतिक दल के कार्यक्रम में कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी नौकरी के समय शामिल नहीं हो सकता। इसके बावजूद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से पुणागाम क्षेत्र में आयोजित कलश यात्रा में वराछा जोन-ए के जूनियर इंजीनियर नीलेश पीठडिया और डिप्टी अकाउंटेंट भानू कंथारिया व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी यूनिफॉर्म और नौकरी पर होने के बावजूद राजनीतिक दल के कार्यक्रम शामिल हुए।
श्री गौ भगवन नाम संकीर्तन कल
सूरत. राजपुरोहित युवा फाउडेंशन की ओर से श्री गौ भगवन नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम परवत पाटिया स्थित सेन समाज की वाड़ी में शनिवार शाम सवा छह बजे होगा। जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्त शामिल होंगे।
Published on:
06 Oct 2023 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
