
डांग जिले में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल
सूरत. गुजरात की आठ विधानसभा के उपचुनाव होंगे और उनमें से शामिल वलसाड जिले की कपराड़ा विधानसभा के बाद नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल गुरुवार को डांग जिले में पहुंचे। यहां पर जिला भाजपा इकाई ने उनके पहली बार आगमन पर परंपरागत तरीके से स्वागत किया। कांग्रेस विधायक मंगल गावित के इस्तीफा देने से डांग विधानसभा सीट भी खाली है और यहां भी आगामी समय में उपचुनाव होंगे।
डांग जिले के दौरे के दौरान भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने डांग की जनता में जो उत्साह रिमझिम बारिश के बीच भी कार्यक्रम के दौरान दिखाई दे रहा है, उससे स्पष्ट है कि डांग विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत तय है। भाजपा के लिए सत्ता सेवा का साधन मात्र है और पार्टी का एकमात्र लक्ष्य है कि सत्ता के माध्यम से सेवा जन-जन तक पहुंचनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए डांग समेत पूरे प्रदेश के आदिवासियों के अधिकार के लिए कई ठोस योजनाएं शुरू की थी, जिनका असर भी व्यापक पैमाने पर आज दिखाई देता है। कार्यक्रम के दौरान राज्य वन व पर्यावरण मंत्री गणपत वसावा, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू दलसाणिया, प्रदेश महामंत्री भरतसिंह परमार, वलसाड के सांसद डॉ. केसी पटेल, डांग विधानसभा प्रभारी पूर्णेश मोदी समेत अन्य भाजपा नेता मौजूद थे। इससे एक दिन पूर्व बुधवार को वलसाड जिले में पाटिल के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया था।
Published on:
13 Aug 2020 09:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
