
इसलिए चाहिए अभी और ब्लॉक
सूरत. रेलवे प्रशासन से ब्लॉक मिलने के बाद मनपा प्रशासन ने मनीषा गरनाला पर गर्डर चढ़ाने का काम किया। यह काम रेलवे की मंजूरी के कारण लटका हुआ है। अभी पांच और गर्डर चढ़ाए जाने हैं। मनपा प्रशासन चाहता है कि किसी तरह से इसे दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाए।
मनपा प्रशासन मनीषा गरनाला पर रेलवे ओरव ब्रिज बना रहा है। रेलवे से मंजूरी मिलने में देरी के कारण यहां गर्डर चढ़ाने का काम बाकी रह गया है। यह काम पूरा होने के बाद लोगों के लिए उत्राण से मोटा वराछा जाने में सहूलियत तो रहेगी ही, हाइवे जाने में भी लोगों को छोटा रास्ता मिल जाएगा। अभी उत्राण से हाइवे पर जाने के लिए लोगों को घूमकर जाना पड़ता है।
मनीषा गरनाला पर दस गर्डर चढ़ाए जाने हैं। लंबे इंतजार के छोटे-छोटे अंतराल में रेलवे से ब्लॉक मिलने के कारण एक साथ गर्डर नहीं चढ़ाए जा पा रहे। बीते दिनों रेलवे ने मंजूरी दी थी तो ब्लॉक मिलने पर मनपा प्रशासन ने दो गर्डर चढ़ा दिए थे। शुक्रवार को फिर ब्लॉक मिला तो मनीषा गरनाला पर तीन और गर्डर चढ़ा दिए गए। अभी पांच और गर्डर चढ़ाए जाने हैं। अधिकारियों के मुताबिक रेलवे प्रशासन से मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर आगे काम बढ़ेगा। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे प्रशासन यदि समय पर ब्लॉक दे देता है तो दीपावली से पहले इस काम को पूरा किया जा सकता है।
गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश, बिहार और उड़ीसा से बड़ी संख्या में लोग मजदूरी के लिए सूरत आते हैं। दीपावली पर्व पर लोग अपने घरों को जाते हैं तो लंबा अवकाश मनाकर ही वापस लौटते हैं। ऐसे में शहर में साइट्स पर चल रहा काम और उद्योगों में कामकाज ठप हो जाता है। इसीलिए मनपा प्रशासन चाहता है कि किसी तरह से इसे दीपावली से पहले पूरा कर लिया जाए।

Published on:
04 Nov 2018 07:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
