
राजस्थान पत्रिका में ब्लड बैंक में रक्त की कमी की खबर के बाद किया रक्तदान शिविर का आयोजन
सूरत.
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन समिति ने रविवार, 28 नवंबर को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर विवेकानंद गार्डन के पास रुपाली नहर भटार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। राजस्थान पत्रिका ने हाल में ही दीपावली अवकाश के चलते ब्लड बैंकों में रक्त कमी की खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ युवा मंडल ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की।
दीपावली अवकाश के कारण शहर में रक्तदान शिविरों के आयोजन नहीं हो रहे हैं। हर साल छुट्टियों के सीजन में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी की समस्या आती है। इस साल भी बड़ी संख्या लोग शहर के बाहर घूमने गए हैं। इसके चलते ब्लड बैंकों में अलग-अलग ग्रुप के यूनिट की कमी देखने को मिल रही है। राजस्थान पत्रिका ने 16 नवंबर को ‘दीपावली की छुट्टियों में ब्लड बैंकों में रक्त की कमी, मरीज परेशान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन समिति द्वारा श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर विवेकानंद गार्डन के पास रुपाली नहर भटार रोड पर रविवार को सुबह 10 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। जीयो और जीने दो के सूत्र के साथ बड़ी संख्या में युवाओं को शिविर से जुडऩे की अपील की गई है।
Published on:
20 Nov 2021 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
