20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CA RESULT : सीए फाइनल के ऑल इंडिया टॉप-५० में सूरत के 11 होनहार

- राजस्थानी विद्यार्थियों ने किया शहर का नाम रोशन- देश में पहले स्थान पर आने वाला सूरत का पहला छात्र बना प्रीत

3 min read
Google source verification
surat

CA RESULT : सीए फाइनल के ऑल इंडिया टॉप-५० में सूरत के 11 होनहार

सूरत.

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आइसीएआइ) की परीक्षा में मूल राजस्थान के विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप फिफ्टी में स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। शहर के 11 विद्यार्थी टॉप फिफ्टी में हैं। इनमें से पांच मूल राजस्थान के हैं। नए पाठ्यक्रम में दो और पुराने पाठ्यक्रम में तीन राजस्थान मूल के विद्यार्थियों ने इंडिया टॉप फिफ्टी में स्थान हासिल करने मे सफलता प्राप्त की।
आइसीएआइ की ओर से मई 2018 में नए और पुराने पाठ्यक्रमों में सीए फाइनल की परीक्षा आयोजित की गई थी। दोनों पाठ्यक्रमों का परिणाम शुक्रवार को जारी किया गया। परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी कम्प्यूटर पर जम गए। नए पाठ्यक्रम से सीए जय छैरा के मार्गदर्शन में सूरत के प्रीत शाह ने 800 में से सर्वाधिक 542 अंक हासिल कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया। पहली बार सीए फाइनल में सूरत से कोई विद्यार्थी टॉप फिफ्टी में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहा है। सीए जय छैरा के मार्गदर्शन में ही मूल राजस्थान के झुंझुनूं के सूरजगढ़ के गर्वित सेकसरिया ने 448 अंक हासिल कर देश में 32वां स्थान हासिल किया। सीए रवि छावछरिया के मार्गदर्शन में राजस्थान के झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ मूल के नमन केजरीवाल ने देश में छठवां स्थान हासिल किया। नमन ने 512 अंक हासिल किए। सूरत के भाविक दूधवाला ने 453 अंक हासिल कर देश में 30वां स्थान हासिल किया, जबकि हेम शाह 448 अंकों के साथ देश में 32वां स्थान पर रहे।

पुराने पाठ्यक्रम में भी सूरत का दबदबा
पुराने सीए पाठ्यक्रम की परीक्षा में भी सूरत का दबदबा रहा। सीए रवि छावछरिया के मार्गदर्शन में मूल राजस्थान के नवलगढ़ के अनुराग बागडिय़ा ने 800 में से 597 अंक हासिल कर देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया। सीए रवि के मार्गदर्शन में ही देवांश शाह ने 593 अंक हासिल कर देश में चौथा, मूल राजस्थान (चूरू-नवलगढ़) के सौरभ गौरीसरिया ने 584 अंक के साथ पांचवां, मूल राजस्थान (नागोर-श्रीबालाजी) के श्रीगोपाल मलानी ने 551 अंक के साथ 16वां, सूरत के वैराग शाह ने 511 अंक हासिल कर 45वां और राज महेता ने 508 अंक के साथ देश में 48वां स्थान हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाया।

पुराने में 9104 बने सीए
पुराने पाठ्यक्रम के प्रथम ग्रुप में देशभर में 38,696 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 6195 पास हुए। दूसरे ग्रुप में 37,350 में से 5075 विद्यार्थी पास हुए। पुराने पाठ्यक्रम में इस बार 1,03,737 विद्यार्थियों में से 9104 सीए बने हैं। नए पाठ्यक्रम में इस बार प्रथम ग्रुप में 2289 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 260 पास हुए। दूसरे ग्रुप में 1208 में से 96 पास हुए।

फाउंडेशन में भी सूरत का विद्यार्थी चमका
सीए फाइनल के साथ मई में पुराने पाठ्यक्रम के अनुसार सीपीटी की परीक्षा हुई थी। देशभर से 54,474 विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी और 15,284 पास हुए। नए पाठ्यक्रम के अनुसार फाउंडेशन की परीक्षा में देशभर में 6315 विद्यार्थियों में से 1215 पास हुए। फाउंडेशन की परीक्षा में सीए रवि छावछरिया के मार्गदर्शन में मनीष भरनवाल ने 400 में से 284 अंक हासिल कर देशभर में 25वां स्थान हासिल करने में सफलता प्राप्त की।

रच दिया इतिहास
इस बार नए और पुराने पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा हुई थी। दोनों में सूरत के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप फिफ्टी में स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। पुराने पाठ्यक्रम में टॉप पांच में सूरत के तीन विद्यार्थी हैं। नए पाठ्यक्रम में भी अच्छा प्रदर्शन कर शहर के विद्यार्थी ने पहला स्थान हासिल किया।
- रवि छावछरिया, सीए

परिणाम शानदार
सूरत में 22 साल से कोङ्क्षचग करवा रहा हूं। इस साल शहर का परिणाम शानदार रहा है। नए एडवांस पाठ्यक्रम की पहली ही परीक्षा में सूरत के विद्यार्थी ने पहला स्थान हासिल किया। परिणाम से सूरत देशभर में छा गया है।
- जय छैरा, काउंसिल मेम्बर, आइसीएआइ

सीपीटी में भी छा गए राजस्थानी
सीपीटी की परीक्षा में भी राजस्थान मूल के विद्यार्थी छा गए। टेनारमिक एज्युकेशन के मार्गदर्शन में नागोर से विष्णु मुंद्रा ने 200 में से 183 सर्वाधिक अंक हासिल किए। रामगढ़ की सृष्टि गोयल ने 173, नवलगढ़ की प्रिया सराफ ने 161, जोधपुर के मुकुल राठी ने 166 और पुष्कर की मेघा बाहेती ने 157 अंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।