5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE RESULT : मेहनत का फल मिलने से सूरत के विद्यार्थी खुश

- अजमेर रीजन के विद्यार्थी 10वीं में देश में तीसरे स्थान पर- अजमेर रीजन का परिणाम 95.35 प्रतिशत रहा- जामनगर के आर्यन झा और जयपुर की तरू जैन को मिले 500 में से 499 अंक

2 min read
Google source verification
surat

CBSE RESULT : मेहनत का फल मिलने से सूरत के विद्यार्थी खुश

सूरत.

सीबीएसइ बोर्ड की 10वीं के परिणाम ने सूरत के विद्यार्थियों को खुश कर दिया। शहर के अधिकांश सीबीएसइ स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है। सीबीएसइ बोर्ड ने सोमवार को वेबसाइट पर 10वीं का परिणाम जारी किया। पिछले साल की तरह इस साल भी सूरत की ज्यादातर स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। कई विद्यार्थी 10 सीजीपीए हासिल करने में सफल रहे। अजमेर रीजन में गुजरात, मध्यप्रदेश, राजस्थान और दादरानगर हवेली शामिल हैं। इस साल अजमेर रीजन के कुल परिणाम के साथ छात्रा और छात्रों के परिणाम में वृद्धि हुई है। अजमेर रीजन में गुजरात के जामनगर में स्थित नंदविद्या मंदिर स्कूल के छात्र आर्यन झा और राजस्थान के जयपुर की सेंट एंजेला सोफिया स्कूल की छात्रा तरू जैन ने 500 में से 499 अंक हासिल कर देश के टॉप 13 विद्यार्थियों में स्थान हासिल किया है।
सीबीएसइ ने सोमवार दोपहर 10वीं बोर्ड का परिणाम वेबसाइट पर घोषित किया। परिणाम घोषित होते ही स्कूल संचालक स्कूल पहुंच गए और अपने स्कूल के परिणाम का विशलेषण करने में व्यस्त हो गए। इन दिनों स्कूलों में वेकेशन होने के कारण ज्यादातर विद्यार्थी परिवार के साथ बाहर थे, इसलिए गिनती के विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे। अधिकांश विद्यार्थियों ने वेबसाइट पर अपना परिणाम देखा। इस बार अजमेर रीजन का परिणाम कुल परिणाम 95.35 प्रतिशत आया है, पिछले साल अजमेर रीजन का परिणाम 91.85 प्रतिशत आया था। पिछले साल के मुकाबले इस साल अजमेर रीजन के परिणाम में 3.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल छात्राओं का परिणाम 96.99 प्रतिशत आया है, पिछले साल छात्राओं का परिणाम 94.62 प्रतिशत रहा था। इस साल छात्राओं के परिणाम में 2.३७ प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस साल छात्रों का कुल परिणाम 94.24 प्रतिशत आया है, पिछले साल छात्रों का कुल परिणाम 90.06 प्रतिशत था। इस साल छात्रों के परिणाम में 4.18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वर्ष 2016 में अजमेर रीजन का कुल परिणाम 97.52 प्रतिशत रहा था। इस साल अजमेर रीजन से 10वीं की परीक्षा में 1,९४,८२६ विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे। इनमें से 1,९४,३०३ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।