17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कृष्ण जन्मे, उल्लास में डूबे भक्त

कई क्षेत्रों मे मनाया गया जन्मोत्सव, ज्यादातर लोग आज मनाएंगे जन्माष्टमी

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Sep 02, 2018

patrika

कृष्ण जन्मे, उल्लास में डूबे भक्त

वापी. शहर में सोमवार को धूम धाम से जन्माष्टमी की तैयारी के बीच कई विस्तारों में रविवार को ही कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसके तहत सार्वजनिक भजन और झांकी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था।

जानकारी के अनुसार छीरी रामनगर, हाउसिंग, समेत उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल निवासी बहुल इलाकों मे लोगों ने रविवार को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाते हुए व्रत रखा और घरों व मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस उपलक्ष्य में छीरी कंचन नगर में यदुवंशी मित्र मंडल की ओर से सार्वजनिक जन्मोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें भजन और झांकी दर्शन का लाभ स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में लिया।

रात 12 बजे कृष्ण जन्म पर आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा गुंजन हाउसिंग विस्तार के पुलिस कालोनी मैदान में ओम श्री कृष्ण मित्र मंडल की ओर से भी रविवार को ही कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस उपलक्ष्य में आयोजित भजन संध्या में भजन कलाकार मुकेश पांडेय तथा किरण साहनी एवं साथी कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने झांकी दर्शन और पूजा पाठ का लाभ यहां पहुंचकर लिया।

आयोजन मंडल के अध्यक्ष प्रेम शंकर पांडेय, संरक्षक मुन्ना तिवारी, उपाध्यक्ष रामानुज मौर्य एवं महासचिव राकेश त्रिपाठी समेत अन्य सदस्यों समेत कई अग्रणियों की भी उपस्थिति रही। वहीं कृष्ण मित्र मंडल द्वारा भी जन्माष्टमी पर्व मनाते हुए भजन संध्या का आयोजन किया गया था। जिसमें वन एवं आदिजाति मंत्री रमण पाटकर, विधायक कनु देसाई, उत्तर भारतीय सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष पप्पू तिवारी, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश सिंह ठाकुर के अलावा कई गणमान्य उपस्थित रहे।

महिलाओं ने मनाया शीतला सातम

वलसाड. महिलाओं ने रविवार को शीतला सातम का त्यौहार भक्ति भाव से मनाया। इस त्यौहार के अंतर्गत शनिवार को छठ पर गृहिणियों ने भोजन और व्यंजन बनाया और रविवार को ठंडा भोजन शीतला माता को प्रसाद चढ़ाया। शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने पूजा-अर्चना की।