
SURAT NEWS : खुशी खुशी पुत्री का बर्थ डे मनाया और फिर लगा ली फांसी
सूरत. पांडेसरा शनिवार को एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद से सनसनी फैल गई। युवक ने रात में ही खुशी खुशी पुत्री का बर्थ डे मनाया था, उसके बाद देर रात पत्नी को पीटा और फिर खुद को फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार पांडेसरा महादेवनगर निवासी नंदलाल बिंद (36) ने शुक्रवार देर रात रहस्यम हाालत में फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली।
उत्तरप्रदेश का मूल निवासी नंदलाल पिछले 18 वर्ष से परिवार के साथ सूरत में रह रहा था तथा डिजिटल पि्रंटिंग का काम करता था। शुक्रवार को उसने घर पर पुत्री के जन्म दिन की पार्टी रखी थी। पार्टी में सभी मित्रों परिचितों को बुलाया था। खुशी खुशी पुत्री का जन्म दिन मनाया था। जब सभी मित्र परिचित चले गए तो उसका पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
उसने पत्नी को पीटा, धक्का मारने पर उसकी पत्नी का सिर दीवार से टकराया और वह बेसुध हो गई। कुछ समय बाद जब वह होश में आई थी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खट खटाया लेकिन नंदलाल ने दरवाजा नहीं खोला। उसने खिड़की से झांक कर अंदर देखा तो नंदलाल छत पंखे पर फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला।
उसके मुंह से चीख निकली तो लोग एकत्र हुए। मध्यरात्रि बारह बजे लोगों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने नंदलाल का शव पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्राथमिक पूछताछ में आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है।
बर्थ डे पर किया था शराब का सेवन
चर्चा है कि बर्थ डे पार्टी के दौरान नंदलाल ने शराब पी थी। पार्टी खत्म होने के बाद शराब के नशे में ही उसका पत्नी के साथ विवाद हुआ था और उसने मारपीट भी की थी। जब उसकी पत्नी बेहोश हो गई तो उनसे कमरे में जाकर खुद को फांसी लगा ली।
Published on:
01 Oct 2023 04:59 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
