4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी कॉल सेंटर खोल बजाज फाइनेंस के नाम से करता था लाखों की ऑनलाइन ठगी

surat news : -साइबर क्राइम पुलिस ने ठग युवक को दिल्ली से पकड़ा

less than 1 minute read
Google source verification
फर्जी कॉल सेंटर खोल बजाज फाइनेंस के नाम से करता था लाखों की ऑनलाइन ठगी

फर्जी कॉल सेंटर खोल बजाज फाइनेंस के नाम से करता था लाखों की ऑनलाइन ठगी,फर्जी कॉल सेंटर खोल बजाज फाइनेंस के नाम से करता था लाखों की ऑनलाइन ठगी,फर्जी कॉल सेंटर खोल बजाज फाइनेंस के नाम से करता था लाखों की ऑनलाइन ठगी

सूरत. बीस लाख रुपए का लोन दिलवाने का झांसा देकर कतारगाम के एक व्यक्ति के साथ ८.६९ लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक युवक को साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी नीतीश मिश्रा (24) बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की गांव का मूल निवासी है और नई दिल्ली की लखपत कॉलोनी में रहता है। वह बजाज फाइनेंस कंपनी से लोन दिलवाने के बहाने लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करता था। उसने नई दिल्ली के प्रहलादपुर में डीडीए फ्लैट्स में फरवरी से जुलाई २०१९ के दौरान अवैध रूप से कॉल सेंटर शुरू किया। वहां उसने कुछ लोगों को काम पर रखा था। उनके जरिए वह बजाज फाइनेंस से लोन दिलवाने के बहाने लोगों को कॉल करवाता था। जब कोई जरूरतमंद तैयार होता था तो उसे इ-मेल के जरिए कंपनी के नाम के फर्जी अप्रूवल लेटर भेजता था। फिर उन्हें अलग-अलग चार्ज बता कर रुपए ऐंठता था। वह लोगों से रुपए उसके भाई जीतेश मिश्रा के खाते में जमा करवाने के लिए कहता था। उस खाते से रुपए निकाल कर वह अपना फोन बंद कर देता था। उसने कतारगाम क्षेत्र के एक व्यक्ति को बजाज फाइनेंस से बीस लाख रुपए का लोन दिलवाने का झांसा देकर उससे ८ लाख ६९ हजार ६५२ रुपए ऐंठ लिए थे। इस व्यक्ति ने कतारगाम थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पड़ताल के बाद साइबर क्राइम सेल ने नीतीश को दिल्ली में ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया। उससे इस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।