24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CMA RESULT : सूरत के सात होनहार टॉप-50 में

इंटरमीडिएट में सूरत के तीन और फाइनल में चार विद्यार्थियों ने इंडिया टॉप फिफ्टी में स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 25 Aug 2018, 9:08 PM IST

surat

CMA RESULT : सूरत के सात होनहार टॉप-50 में

सूरत.

इंस्टीट्यूट ऑफ कोस्ट एकाउंट ऑफ इंडिया की ओर से ली गई फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा में सूरत के विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। इंटरमीडिएट में सूरत के तीन और फाइनल में चार विद्यार्थियों ने इंडिया टॉप फिफ्टी में स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।
जून में ली गई कोस्ट मैनेजमेंट एकाउंट (सीएमए) के तीनों चरण फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा का परिणाम गुरुवार को जारी किया गया। शुक्रवार को सूरत साउथ गुजरात चैप्टर की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में चैप्टर की चेयरपर्सन डॉ. हिना ओझा ने बताया कि सूरत से फाउंडेशन परीक्षा में 18 विद्यार्थियों में से 13 परीक्षा पास करने में सफल रहे। फाउंडेशन का परिणाम 72 प्रतिशत रहा। इंटरमिडिएट में 102 में से 38 और फाइनल में 93 में से 32 पास हुए। इंटरमिडिएट और फाइनल परीक्षा में सूरत से सात विद्यार्थी इंडिया टॉप-50 में स्थान हासिल करने में सफल रहे। इंटरमिडिएट परीक्षा में तीन विद्यार्थियों ने इंडिया टॉप-50 में स्थान बनाया। यह परीक्षा 800 अंकों की थी। सूरत की स्वाति शाह ने 587 अंक हासिल कर देश में तीसरा, वर्षा अग्रवाल ने 516 अंक के साथ 30वां और अकांक्षा खूबचंदानी ने 501 अंक हासिल कर 42वां स्थान हासिल किया।

फाइनल में चमके चार
सीएमए की फाइनल परीक्षा में सूरत के चार विद्यार्थियों ने टॉप-50 में स्थान हासिल किया। यह परीक्षा भी 800 अंकों थी। सूरत की रवीना बाफना ने 546 अंक हासिल कर देश में पांचवां, रौनक हीसरिया ने 513 अंक के साथ 13वां, 486 अंक हासिल कर मयूर मंगलानी ने 33वां और 476 अंक हासिल कर सादिक शेख ने 39वां स्थान हासिल किया। इस बार सूरत से 22 विद्यार्थी सीएमए बने हैं।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट की परीक्षा में सूरत के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट की परीक्षा में सूरत में बसे राजस्थान मूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सूरत और राजस्थान का गौरव बढ़ाया है। इनमें से कई विद्यार्थी गरीब परिवार से हैं।
डायमंड सिटी और टैक्सटाइल सिटी के नाम से प्रख्यात सूरत अब सीए हब बनता जा रहा है। यहां के विद्यार्थी हर साल सीए के परिणाम में टॉप फिफ्टी में स्थान हासिल कर रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों से सीए बनने की उम्मीद लेकर विद्यार्थी सूरत आने लगे हैं। इनमें से कइयों की आर्थिक दशा कमजोर होती है। ऐसे विद्यार्थियों के लिए सूरत के सीए रवि छावछरिया ने एक प्रोग्राम शुरू किया है। इसके अंतर्गत एक परीक्षा ली जाती है और इसके अंकों के अनुसार विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इन्हें रहने की सुविधा के साथ सीए की शिक्षा नि:शुल्क दी जाती है। ऐसे ही राजस्थान मूल के विद्यार्थियों ने इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। सीए रवि छावछरिया के मार्गदर्शन में झुंझुंनू के आदित्य कुमावत, उदयपुर के राज ओरडिया, आबु रोड की मासूम अग्रवाल, बीकानेर के नितिक लाखोटिया, चितौड़ के राशमी के रोहित जैन, भीलवाड़ा के शशांक तंबोली, झुंझुंनू के मयंक अग्रवाल, भीलवाड़ा के मुरलीधर सोनी, प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी के हर्ष डाक, राजस्थान की याशिका जैन और विनोद गोयल ने इंटरमीडिएट परीक्षा अच्छे अंक के साथ पास की। इनमें से ज्यादातर विद्यार्थी हिन्दी माध्यम के हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा में ऑल इंडिया में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली सूरत की राधिका बेरीवाला भी मूलत: राजस्थान के झुंझुंनू जिले के मुकुंदगढ़ की निवासी है। सीए रवि के मार्गदर्शन में सूरत के गुजराती माध्मय के कई विद्यार्थियों ने भी इंटरमीडिएट परीक्षा पास की है। इनमें ध्रुव राना, यागनिक तालाविया, चार्मी सोनारा, हेलिश राना, ज्योति गोलानी, आकाश पटेल, हितेष खीचडिय़ा, उरदीप कोठिया, सार्थक जीवानी, रवि तालाविया और दिव्या बाचानी शामिल हैं। यह सभी विद्यार्थी गरीब परिवार से हैं और नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर सीए बनने का सपना पूरा कर रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग