17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CONDOM : सूरत में पहली कंडोम वेंडिंग मशीन चर्चा में

सूरत. भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आबादी अब 142.86 करोड़ हो गई है, जो चीन की 142.57 करोड़ की आबादी से अधिक है। ऐसे में सूरत के दो इंजीनियरों की CONDOM कंडोम वेंडिंग मशीन शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों का दावा है कि यह सूरत के साथ देश की पहली डिजिटल कंडोम वेंडिंग मशीन है।

less than 1 minute read
Google source verification
CONDOM : सूरत में पहली कंडोम वेंडिंग मशीन चर्चा में

CONDOM : सूरत में पहली कंडोम वेंडिंग मशीन चर्चा में

डभोली निवासी जिगर उनागर और भाविक वोरा ने साल 2018 में मजूरा गेट की डॉ. एस एंड एसएस गांधी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से डिप्लोमा मेकेनिकल डिग्री हासिल की। जिगर एज्युकेशन गेम्स बनाने का व्यवसाय करता है तो भाविक मैकेनिकल क्षेत्र में जॉब कर रहा है। दोनों मित्रों को इस CONDOM मशीन को बनाने में डेढ़ साल से अधिक का समय लगा। इसे बनाने में 20 से 30 हजार की लागत आई। समाज उपयोगी शोध के चलते दोनों ने इस मशीन को बनाया है।

- इस तरह काम करती है मशीन :
जिगर ने बताया कि चेन और स्प्रोकेट प्रणाली के आधार पर मशीन को बनाया गया है। इसमें क्यूआर कोड का सेटिंग किया गया है। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर मशीन शुरू हो जाती है। इसमें चार तरह के कंडोम प्रोडक्ट रखे गए हैं। जो CONDOM प्रोडक्ट चाहिए, उस पर क्लिक करने के बाद में मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करना होता है। पेमेंट होते ही प्रोडक्ट स्वत: मशीन से बाहर आ जाता है। सामान्य व्यक्ति भी इस का लाभ ले सके, इसलिए मशीन पर इसे किसी तरह ऑपरेट किया जाए उसकी जानकारी दी गई है। इसे काफी सरल बनाया गया है, तीन स्टेप पर यह काम करती है। दोनों इंजीनियरों ने बताया कि अभी इसे डभोली विस्तार के एक मेडिकल स्टोर के बाहर लगाया गया है। मेडिकल स्टोर बंद होने पर भी लोग इसका लाभ ले सकते हैं। जिसे कंडोम खरीदने में शर्म आती हो, वह यहां से चुपचाप खरीद सकते हैं। फिलहाल ट्रायल बेस पर एक ही मशीन बनाई गई है। मांग बढ़ने पर और बनाई जाएगी।