30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सूरत के हीरा उद्योग में पहुंचा कोरोना का भय

हीरा श्रमिकों को नि:शुल्क मास्क बांटने की मांग, डायमंड वर्कर यूनियन ने कोरोना का भय व्यक्त किया, दिया ज्ञापन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 16 Feb 2020, 7:20 PM IST

सूरत के हीरा उद्योग में पहुंचा कोरोना का भय

सूरत के हीरा उद्योग में पहुंचा कोरोना का भय

सूरत
चीन में फैले कोरोना वायरस का असर सूरत के हीरा उद्योग पर भी पड़ सकता है। ऐसा भय व्यक्त करते हुए डायमंड वर्कर यूनियन ने कलक्टर को ज्ञापन देकर राज्य सरकार से नि:शुल्क मास्क बांटने की मांग की है।डायमंड वर्कर यूनियन ने कलक्टर को सौंपे ज्ञापन में बताया है कि हीरा उद्योग का ताना-बाना चीन और हांगकांग से जुड़ा है। हीरा उद्योग से जुड़़े लोगों का वहां आना-जाना लगा रहता है। इसलिए कोरोना वायरस का भय अधिक है। ऐसे में हीरा श्रमिक कोरोना वायरस से सावधान रहें इसलिए जागृती के प्रयास करना चाहिए। जगह-जगह पोस्टर लगाकर कोरोना वायरस से बचने का उपाय बताना चाहिए। हीरा श्रमिकों के क्षेत्रों में मास्क बांटने चाहिए। इसके अलावा अन्य कई
मांग भी रखी है, जिसमें कि हीरा श्रमिकों से व्यवसाय वेरा नहीं लिया जाए। रत्न कलाकार कल्याण बोर्ड की रचना करनी चाहिए। हीरा उद्योग में श्रमिक कानून का पालना होना चाहिए। बेरोजगार श्रमिकों के लिए रत्नदीप योजना लागू करनी चाहिए। तमाम हीरा श्रमिकों के वेतन बैंक में जमा होना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग