सूरत

Wanted arrested : भावनगर के निकट गांव में छिपे पिता-पुत्र को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

- करोड़ों का माल लेकर बोम्बे मार्केट से हुए थे फरार

2 min read
Nov 22, 2022
Wanted arrested : भावनगर के निकट गांव में छिपे पिता-पुत्र को क्राइम ब्रांच ने पकड़ा

सूरत. एम्ब्रॉयडरी जॉब वर्करों व कपड़ा कारोबारियों से करोड़ों रुपए का माल उधार लेकर बॉम्बे मार्केट से फरार हुए पिता-पुत्र को क्राइम ब्रांच ने भावनगर से गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक पुणागाम लक्ष्मीनगर सोसायटी निवासी भरत कातरिया व अक्षित कातरिया ने शहर के कपड़ा व्यापारियों के साथ करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की थी।

दोनों ने बॉम्बे मार्केट में मां दुर्गा एन एक्स के नाम से फर्म खोल कर साडिय़ों व ड्रैस मटीरीयल का कारोबार शुरू किया था। उसके बाद एम्ब्रॉयडरी जॉब वर्करों व कपड़ा कारोबारियों के साथ व्यापारिक संबंध बनाकर उनसे बड़े पैमाने पर उधार में लेनदेन शुरू किया। सालभर के भीतर अपनी दुकान बंद कर फरार हो गए थे।

कापोद्रा श्रीकृपा इंडस्ट्रीज के चिराग पांचाणी ने वराछा थाने में 47.77 लाख रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसी तरह कतारगाम जीआईडीसी के राजेश डोबरिया ने 75.06 लाख रुपए की धोखाधड़़ी का आरोप लगाया था। इसी तरह अन्य कई कारोबारियों ने भी लाखों रुपए की धोखाधड़ी की शिकायतें दी थीं।

सूरत से भाग कर भरत व अक्षित ने भावनगर जिले के कोंजली गांव के निकट जमीन लीज पर ली थी, जहां दोनों छोटा-मोटा कारोबार कर रहे थे। उनके बारे में क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम भावनगर गई और दोनों को सूरत ले आई।
----------------------

धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार

सूरत. पुणागाम में धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक डिंडोली आंगन रो हाउस निवासी आरोपी ईश्वर काले उर्फ कालू ने मुकेश जैन के साथ धोखाधड़ी की। 2019 में ईश्वर ने मुकेश को विश्वास में लेकर 6.73 लाख का यार्न लिया था लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। इस संबंध में मुकेश ने गत वर्ष शिकायत दर्ज करवाई थी तब से ईश्वर फरार था।उसे डिंडोली जी९ शॉपिंग सेन्टर के निकट से गिरफ्तार कर लिया।
----------------------
बारडोली में शराब तस्करी का वांछित गिरफ्तार

सूरत. क्राइम ब्रांच ने शराब तस्करी व बिक्री के मामले में पांच माह से फरार चल रहे बारडोली के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक रांदेर कोज वे रोड निवासी मोहसीन पठान उर्फ मोन्टू अपने मित्र चेतन मराठे के साथ मिल कर अवैध रूप से शराब की तस्करी व बिक्री करता था। दोनों महाराष्ट्र से टेम्पो में शराब छिपा कर लाते थे और चोरी छिपे बेचते थे।पांच माह पूर्व महाराष्ट्र से शराब खेप लाते समय बारडोली पुलिस ने चेतन को गिरफ्तार किया था लेकिन मोहसीन फरार हो गया था। उसके बारे में मुखबिर से सूचना मिलने पर उसे रांदेर कोजवे रोड स्थित अहमदाबादी तवा फ्राई से गिरफ्तार कर लिया।
------------------------------

Published on:
22 Nov 2022 09:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर