
CYCLE DAY : UGC और VNSGU का आदेश वेबसाइट पर ही रह गया सीमित
UGC ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेर्स एंड स्पोर्ट्स की ओर से 3 जून को सभी विश्वविद्यालयों को CYCLE DAY मानने का आदेश दिया था।ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रख अधिक से अधिक विद्यार्थी CYCLE का उपयोग करे जिससे उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहे, इस उद्देश्य से विश्व CYCLE DAY मनाने को निर्देश दिए गए थे। 3 जून को सभी राज्य के उच्च शिक्षा विभागों और विश्वविद्यालयों को इस आयोजन में सहयोग देने के लिए सूचित किया गया था। इसमें विद्यार्थियों और अभिभावकों को जोड़कर एक अभियान शुरू करने का निर्देश थे। विश्वविद्यालय स्तर पर विभागों और कॉलेजों के विद्यार्थियों को एकत्रित कर कार्यक्रम करने को कहा गया था। इस संदर्भ में नोटिस बोर्ड, वेब साइट और पैंपलेट के माध्यम से अभिभावक, विद्यार्थी और जनता को जागरूक करने के प्रयास करने का निर्देश था।
- 3 जून शुक्रवार को नहीं हुआ कोई आयोजन:
VNSGU ने वेबसाइट के माध्यम से सभी विभागों और कॉलेजों CYCLE DAY का आयोजन करने को परिपत्र जारी किया था। इस परिपत्र को लेकर चर्चा शुरू हो गई कि वेकेशन में कैसे विद्यार्थियों को एकत्रित कर CYCLE DAY मनाया जाएगा। यूजीसी और VNSGU का आदेश वेबसाइट पर ही सीमित होकर रह जाएगा। 3 जून को हुआ भी ऐसा कि CYCLE DAY मनाने का आदेश वेबसाइट पर ही सिमट गया।
- VNSGU परिसर दिखा सुना:
CYCLE DAY पर जब राजस्थान पत्रिका ने VNSGU परिसर का दौरा किया तो पूरा परिसर सुना नजर आया। यहां CYCLE DAY को लेकर किसी भी तरह का आयोजन नजर नहीं आया। यहां तक की कोई अधिकारी या फिर कोई विद्यार्थी भी पूरे परिसर में CYCLE चलाते हुए दिखा नहीं। VNSGU और कॉलेजों में सिर्फ प्रवेश लेने के लिए चक्कर लगाते हुए विद्यार्थी दिखाई दिए।
- कॉलेजों पर दिखा ताला:
VNSGU के बाद राजस्थान पत्रिका टीम ने शहर के विभिन्न कॉलेजों का दौरा किया। इन दिनों वेकेशन चल रहा है। गुजरात के उच्च शिक्षा विभाग ने 23 जून से सभी विश्वविद्यालयों को नए शिक्षा सत्र का आगाज करने का आदेश दिया है। तब तक वेकेशन रहेगा। ऐसे में शहर के कई कॉलेजों पर ताला दिखाई दिया। तो कई कॉलेज खुले थे, पर इनमें प्रशासनिक कार्य चल रहा था। कॉलेजों में कोई विद्यार्थी नजर नहीं आ रहा था। CYCLE DAY मानने की बात तो बोहोत दूर की बात है। पूरा आदेश वेबसाइट पर पूरा हो गया। website पर सिर्फ परिपत्र नजर आया। विद्यार्थियों को जागरूक करने की कोई सूचना तक नहीं दिखा दी।
- राजस्थान पत्रिका ने पहले की कर दिया था आगाह:
UGC और VNSGU की ओर से जैसे ही 3 जून को CYCLE DAY मानने का आदेश दिया तब राजस्थान पत्रिका ने अधिकारियों ओर कॉलेज संचालकों से बात की थी। तब सभी ने बताया कि वेकेशन में आदेश का पालन संभव नहीं है। यह आदेश website पर ही सीमित रह जाएगा। राजस्थान पत्रिका ने इस मामले को लेकर 31 मई के अंक में खबर प्रकाशित कर VNSGU को आगाह किया था।
Published on:
08 Jun 2022 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
