12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

दादरा नगर हवेली प्रथम तथा दमण-दीव दूसरे स्थान पर

स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीणदेश के 100 जिलों में दानह 29वें और दमण 34वें स्थान पर

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

Oct 04, 2018

patrika

दादरा नगर हवेली प्रथम तथा दमण-दीव दूसरे स्थान पर


दमण. स्वच्छता सर्वेक्षण ग्रामीण में देश के 7 केन्द्र शासित प्रदेशों में दादरा नगर हवेली प्रथम तथा दमण-दीव दूसरे स्थान पर रहा है। नई दिल्ली प्रवासी भारतीय केन्द्र में आयोजित राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस के कार्यक्रम में पेयजल स्वच्छता केबिनेट मंत्री उमाभारती ने यह पुरस्कार प्रशासक के सलाहकार एस.एस.यादव को सौंपा। वहीं जिला स्तर का पुरस्कार दमण जिला पंचायत के सीइओ परिमल जानी और दीव जिला पंचायत सीओ वंदना राव, दादरा नगर हवेली जिला पंचायत सीइओ एच.एम.चावड़ा और डॉ.डमलिया को दिया गया।
दमण दीव एवं दानह में ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण के पश्चात दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में संघ प्रदेशों में दादरा नगर हवेली को प्रथम पुरस्कार दिया गया। दमण दीव को दूसरा पुरस्कार और संघ प्रदेशों के जिले में दादरा नगर हवेली को प्रथम पुरस्कार और दमण को दूसरा पुरस्कार मिलाहै। वहीं दीव जिले को तीसरा पुरस्कार मिला है। देश के 100 जिलों में दादरा नगर हवेली को 29वां तथा दमण को 34वां स्थान मिला है। दमण-दीव एवं दानह के प्रशासक प्रशासक प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि स्वच्छता पर अधिकाधिक ध्यान देकर स्वच्छता में प्रदेश को नम्बर वन बनाना है।

माछी महाजन ट्रस्ट ने चलाया स्वच्छता अभियान
दमण. माछी महाजन ट्रस्ट ने गांधीजी की 150वीं जयंती यादगार तरीके से मनाई। माछी महाजन हॉल में आयोजित जयंती कार्यक्रम में बापू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। इसके बाद माछी समाज की सभी 18 शेरियों में एक साथ स्वच्छता अभियान स्पर्धा हुई। शेरीवासियों ने अपनी-अपनी शेरियों में सफाई की और कचरे को ठिकाने लगाया। स्वच्छता स्पर्धा में परकोटा शेरी को प्रथम, छपली शेरी को द्वितीय और मास्टर शेरी को तृतीय पुरस्कार मिला। माछी महाजन के ट्रस्टी कानजीभाई टंडेल, प्रेसिडेंट नरेन्द्र भाठेला, एजुकेशन सोसायटी के इंचार्ज चेयरमैन धर्मेन्द्र मालबारी, गणेश टंडेल, हरजी टंडेल, चंद्रकांत काटेला, धीरू धुका, संजय गोना की उपस्थिति में पुरस्कार दिए गए। माछी महाजन की ओर से हर साल गांधी जयंति पर स्वच्छता कार्यक्रम होता है।

श्मशान परिसर में चला स्वच्छता अभियान
दमण. दमण जिला भाजपा ने गांधी जयंती और स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत हिन्दू श्मशान भूमि पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दिपेश टंडेल के अलावा पूर्व अध्यक्ष बालूभाई पटेल, उपाध्यक्ष यतिन राणा, आशीष पटेल, विमल पटेल, राकेश पटेल, प्रमोद राणा सहित अनेक कार्यकर्ता ने सफाई में योगदान दिया। जिला अध्यक्ष दिपेश टंडेल ने बताया कि भाजपा की सरकार ने सत्ता में आने के बाद से स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है। देश में ज्यादातर बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन, सभागृह, खेलकूद के मैदान, समुद्र किनारे ,ऐतिहासिक धरोहर आज स्वच्छ दिख रहे हैं। दमण दीव प्रशासन की मेहनत से स्वच्छता सर्वेक्षण में दमण इस बार 50वें स्थान पर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोपहर तक स्वच्छता अभियान चलाया।