23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणपति विसर्जन यात्रा में ट्रैक्टर से गिरने से मौत

अलग-अलग क्षेत्रों में हादसों में 30 से अधिक घायलट्रोमा सेंटर में एक्स-रे विभाग बंद होने से परेशानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 24 Sep 2018, 12:32 PM IST

surat

गणपति विसर्जन यात्रा में ट्रैक्टर से गिरने से मौत

सूरत.

शहर में गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों में वाहनों से गिरने तथा सडक़ हादसे के मामले सामने आए, जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीस से अधिक घायल हो गए। न्यू सिविल अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में एक्स-रे की सुविधा बंद होने से मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिकित्सकों की संख्या भी पहले से नहीं बढ़ाई गई थी।

वेसू एसएमसी आवास कृष्णा पार्क निवासी बनिया भास्कर नाहर (३०) एनटीपीसी के सामने फ्लाइओवर ब्रिज उतरने के दौरान विसर्जन यात्रा के ट्रैक्टर से गिर पड़ा। ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डिंडोली क्षेत्र में खरवासा रोड पर सणिया हेमाद गांव के पास एक मोटर साइकिल का संतुलन बिगडऩे से दो जने घायल हो गए। दोनों को न्यू सिविल अस्पताल लाया गया। उनके नाम सर्वेश गुप्ता (२५) और महेश दिलीप निकुम (२२) बताए गए हैं। सर्वेश की हालत गंभीर है।

दोपहर दो बजे के बाद ट्रोमा सेंटर में मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई। प्रशासन ने गणेश विसर्जन को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों की संख्या नहीं बढ़ाई थी। परिचारिकाओं तथा रेजिडेंट ने अपने-अपने विभाग में फोन कर अतिरिक्त चिकित्सकों को बुलाया।

दूसरी तरफ ट्रोमा सेंटर में एक्स-रे की सुविधा बंद थी। मरीजों को एक्स-रे के लिए रेडियोलॉजी विभाग के एक्स-रे विभाग के चक्कर लगाने पड़े। ट्रोमा सेंटर के इंचार्ज सीएमओ ने कई बार आरएमओ तथा वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर सम्पर्क करने का प्रयास किया, लेकिन एक्स-रे विभाग का टेक्निशियन कहां है, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।

मारपीट कर चेन लूटी
सूरत. पूणागाम इलाके में शनिवार रात दो जनों ने एक युवक से मारपीट कर भगवान गणेश के पैंडल वाली सोने की चेन लूट ली। चेन की कीमत एक लाख ५० हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मोटा वराछा श्रीविनायक रेजिडेंसी निवासी सागर रमेश शिरोया शनिवार रात पूणागाम के अर्पण स्कूल के निकट गंगा अपार्टमेंट गया था। राहुल नाम के एक युवक और उसके साथी ने उस पर हमला किया। उन्होंने उसे बेल्ट से पीटा और पैंडल समेत छह तोला सोने की चेन लूट ली।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग