कई गोविंदाओं को आई चोट
सचिन, पांडेसरा, वराछा, लिम्बायत, पुणा, कतारगाम समेत अन्य क्षेत्रों में आयोजनों में हुए घायल गोविंदाओं को स्मीमेर अस्पताल और न्यू सिविल अस्पताल लाया गया। पांडेसरा निवासी सौरभ मौर्या (10), गणेश पटेल (10) को इलाज के लिए न्यू सिविल अस्पताल लाया गया। पांडेसरा जय महादेव नगर निवासी मटकी फोडऩे के दौरान ऊंचाई से गिरे क्रिष्णा रुदल सहानी (11) को दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई। पुणा क्षेत्र के मीत जानी (10 और वराछा कोहिनूर नगर निवासी जयेश दवे (11) को सिर में चोट लगने के बाद स्मीमेर अस्पताल लाया गया।