30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नायलॉन यार्न पर एंटी डम्पिंग ड्यूटी नहीं लगाने की मांग

टैक्सटाइल कमिश्नर मलय चक्रवर्ती से मिले वीवर
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 14 Feb 2020, 8:51 PM IST

,

यार्न बाजार में डिमांड नरम, दाम यथावत रहे,यार्न बाजार में डिमांड नरम, दाम यथावत रहे

सूरत
पब्लिक अकाउंट कमेटी के साथ सूरत दौरे पर आए टैक्सटाइल कमिश्नर के समक्ष शुक्रवार को कपड़ा उद्यमियों ने नायलॉन यार्न पर एंटी डम्पिंग ड्यूटी नहीं लगाने की मांग की है।
पांडेसरा के कपड़ा उद्यमी आशिष गुजराती ने टैक्सटाइल कमिश्नर मलय चक्रवर्ती से बताया कि कुछ दिनों में नायलॉन यार्न पर एंटी डम्पिंग ड्यूटी को लेकर फैसला आना है, लेकिन इस फैसले के पहले वीवर्स की बाते भी सुननी चाहिए। नायलॉन यार्न पर यदि एंटी डम्ंिपग ड्यूटी लगती है तो 6000 लूम्स यूनिट के 1.50 लाख लूम्स मशीनों पर संकट आ जाएगा। ग्रे की कीमत बढ़ जाने के कारण स्थानीय बाजार में विदेशी कपड़ों का आयात बढ़ जाएगा। इसलिए विदेश से आयात हो रहे यार्न पर एंटी डम्ंिपग ड्यूटी नहीं लगनी चाहिए। कपड़ा उद्यमियों ने कहा कि सूरत की कपड़ा उद्योग पहले से ही जीएसटी के कारण मुसीबत झेल रहा है ऐसे में यदि नायलॉन यार्न पर ड्यूटी लगती है तो संकट और बढ़ सकता है।

शुक्रवार की शाम पब्लिक अकाउंट कमेटी के सदस्यों ने भी पांडेसरा जीआइडीसी की विजीट की। इस दौरान भी कपड़ा उद्यमियों ने अपनी समस्याएं बताई।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग