
patrika
वलसाड. वलसाड की युवा दंत चिकित्सक डॉ. सीमा चावड़ा का शोधपत्र ऑपरेटिव दंत चिकित्सा अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है। इस पत्रिका का उपयोग दंत चिकित्सा के लिए एक संदर्भ पुस्तक के रुप में किया जाता है। बहुत कम लोगों को इसमें जगह मिलती है।
डॉ. सीमा चावड़ा गुजरात की पहली महिला चिकित्सक हैं, जिन्हें इसमें जगह मिली है। वलसाड में 12वीं तक शिक्षा पूरी करने के बाद अहमदाबाद से बीडीएस और एमडीएस करने के बाद डी-केयर के तहत वलसाड में क्लीनिक चला रही हैं। सीमा दमण डेन्टल कॉलेज में लेक्चरर भी हैं। उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएट और पीएचडी डॉ. सुनीता गर्ग (अहमदाबाद) के मार्गदर्शन में करते हुए ऑपरेटिव डेन्ट नामक शोध पत्र लिखा जिसे जरनल में प्रकाशित किया गया।
डॉ. सीमा ने बताया कि इसके लिए 12 माह तक अध्ययन और शोध किया, जिसमें दांतों के सफेद धब्बे हटाने के लिए दांतों को काटे, रगड़े और ब्रश किए बिना उपचार का तरीका बताया गया है। अपने कैरियर की शुरुआत में ही यह उपलब्धि हासिल कर डॉ. सीमा ने वलसाड और गुजरात का नाम दुनियाभर में दंत चिकित्सा क्षेत्र में रोशन किया है। इस उपलब्धि पर पविार व सहयोगियों और समाज की ओर से अभिनंदन किया जा रहा है।
Published on:
07 Oct 2019 08:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
