
DIWALI CELEBRATION: शबरी बस्ती के बच्चों के बीच मनाया दीपोत्सव
सूरत. वनबंधु परिषद महिला समिति की ओर से दीपावली के उपलक्ष में शबरी बस्ती के बच्चों के साथ दीपावली उत्सव का आयोजन सिटीलाइट के अग्र्रम स्किल डवलपमेंट सेंटर में किया गया। उत्सव के दौरान शबरी माता पूजन, रामायण कथा श्रवण समेत अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर बच्चों को मिट्टी के दीये, हनुमान लॉकेट, हनुमान चालीसा, शबरी माता की फोटो, दीपावली उपहार किट आदि बांटे गए। इस दौरान समिति की अध्यक्ष विजया कोकड़ा, सचिव अशिता नांगलिया, उपाध्यक्ष प्रेमलता गुप्ता एवं रितु गोयल, कोषाध्यक्ष पदमा तुलस्यान, स्वेता जाजू आदि मौजूद थी।
मनाई ग्रीन दीपावली
सूरत. तेरापंथ महिला मंडल, उधना की ओर से दीपावली के उपलक्ष में सोमवार को ग्रीन दीपावली का आयोजन उधना के तेरापंथ भवन में साध्वी सम्यकप्रभा के सानिध्य में किया गया। ग्रीन दीपावली के पोस्टर विमोचन के बाद मंडल सदस्यों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ग्रीन दीपावली के पोस्टर लगाए।
मनाया दीपावली सेलिब्रेशन
सूरत. रोटरी क्लब ऑफ सूरत सीफेस की ओर से दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन रविवार को डुमस के निकट एक बैंक्वेंट हॉल में मनाया गया। क्लब अध्यक्ष रचना माहेश्वरी ने बताया कि समारोह के दौरान गणपति वंदना, कार्डगेम, फंटेनमेंट, फैशन फेस्टा, रैम्पवॉक, गरबा रास, बजर गेम समेत अन्य कई रोचक इवेंट्स का आयोजन किया गया। इनमें क्लब के सदस्यों ने मय परिवार भाग लिया। समारोह में चिराग गांधी, वीके सिंघवी, संगीता चुड़ीवाला, मुरारी सर्राफ, सरोज अग्रवाल, रविंद्र आर्या, गौरव सिंघवी, मनीषा अग्रवाल, कामिनी शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।
बांटी दीपावली की खुशियां
सूरत. अग्रवाल विकास ट्रस्ट महिला शाखा की ओर से सोमवार को सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के कर्मचारियों के साथ दीपोत्सव पर्व मनाया गया। शाखा अध्यक्ष सुनीता कानोडिय़ा ने बताया कि इस मौके पर सभी कर्मचारियों को हाउजी सहित अनेक गेम खिलाए गए और दिवाली गिफ्ट बांटी गई। इस दौरान सभी ने दीप भी जलाकर खुशियां मनाई।
Published on:
09 Nov 2020 08:31 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
