23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ना हारे-ना थके, बस दौड़ते रहे

भीड़ को नियंत्रित करने में भी नहीं रहे पीछे, सुबह से शाम तक मार्ग में जगह-जगह चला सेवा का दौर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh O.Bhardwaj

•

Updated: 23 Sep 2018, 8:13 PM IST

patrika

ना हारे-ना थके, बस दौड़ते रहे

सूरत. अन्य वर्षों की अपेक्षा इस बार गणपति प्रतिमा विसर्जन यात्रा सुबह जल्दी शुरू हो गई और गणेशभक्तों की सेवा-सुश्रुषा का दौर भी रविवार को जल्द ही शुरू हो गया। विसर्जन यात्रा में जहां हजारों गणेशभक्तों का उत्साह पूरे मार्ग में देखते ही बनता था तो उनके बीच दौड़-दौड़कर सेवा-सुश्रुषा करने वालों का सेवाभाव भी सराहनीय था।
दस दिवसीय गणपति महोत्सव की पूर्णाहुति अनंत चतुर्दशी के मौके पर रविवार को हर्षोल्लास से की गई। यात्रा में शहरभर से हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के अलावा बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे। करीब पांच-सात किमी की दूरी तय करने के बाद गणेशभक्तों की भूख-प्यास को दूर करने के लिए दर्जनों स्वयंसेवी संगठनों के अलावा सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं की ओर से शहर के रिंगरोड, डुमस रोड, उधना-मगदल्ला रोड, वीआईपी रोड आदि मार्गों पर सेवा पंडाल लगाए गए। पंडाल पर गणेशभक्तों के गर्मागम नाश्ता व शीतल पेय लेकर दौड़ते सेवाधारियों में पुरुषों के अलावा महिला वर्ग भी दिनभर जगह-जगह सक्रिय रहा।


इनकी रही सक्रियता


परवत पाटिया में श्री जीण माता युवा संघ, सालासरनगर के पास तेलुगु युवा सेना, उधना दरवाजा के पास श्रीबांकेबिहारी सेवा समिति, श्रीखेड़ापति बालाजी सत्संग समिति, दाधीच समाज, गौड़ ब्राह्मण परिषद, गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास श्रीशक्तिधाम सेवा समिति, आरटीओ के पास माहेश्वरी नवयुवक मंडल, वनिता विश्राम के पास अग्रवाल मित्र मंडल बालोतरा ग्रुप, पार्ले पोइंट पर श्रीश्याम सेवा समिति, पीपलोद एसवीएनआईटी के पास श्रीश्याम भक्त मित्र मंडल, अग्रवाल परिवार संघ, अग्रवाल विकास ट्रस्ट, स्मित लाफिंग क्लब, बापुसा युवा शक्ति, श्रीबृजमंडल, डुमस रोड पर श्रीलक्ष्मीनाथ सेवा समिति, यूनिवर्सिटी रोड पर एसडी जैन स्कूल के पास श्री रंगीला श्याम सेवा समिति, राजगढ़ नागरिक परिषद व बाबुलाल गौरीदत्त मित्तल परिवार, सिटीलाइट में अणुव्रत द्वार के पास सनातन संस्कार सेवा संस्थान, श्रीश्याम मंदिर के पास श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट, भटार चौराहे के पास श्रीजीण माता सेवा समिति, श्रीश्याम गुणगान सेवा समिति, यूएम रोड पर शेखावाटी सेवा संघ, बमरोली रोड पर अग्रवाल परिवार समेत अन्य संगठनों ने कई स्थलों पर सेवा पंडाल लगाकर गणपति विसर्जन शोभायात्रा में शामिल रहे हजारों श्रद्धालुओं की सेवा-सुश्रुषा की।


यह रहे सेवा स्थल


परवत पाटिया, सहारा दरवाजा, उधना दरवाजा, न्यू सिविल चौराहा, मजूरागेट, इंजीनियरिंग कॉलेज, वनिता विश्राम, पार्ले पोइंट, पीपलोद, एसवीएनआईटी, डुमस रोड, वीआर मॉल, एसडी जैन स्कूल के पास, श्रीश्याम मंदिर, एवरशाइन मार्बल के पास, भटार चौराहा, चौसठ जोगणी मंदिर, वेलकम पान सेंटर आदि स्थलों के अलावा भी शहर में अन्य स्थलों पर सेवा स्टॉल विभिन्न संगठनों की ओर से लगाए गए।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग