
CHEAT FUND SCAM : 24 महीनों में दुगने करने के चक्कर में सूरत के दर्जनों लोगों ने लाखों गंवाए,CHEAT FUND SCAM : 24 महीनों में दुगने करने के चक्कर में सूरत के दर्जनों लोगों ने लाखों गंवाए,CHEAT FUND SCAM : 24 महीनों में दुगने करने के चक्कर में सूरत के दर्जनों लोगों ने लाखों गंवाए
सूरत. नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए चौबिस महीनों में निवेश की गई राशि दो गुनी करने का झांसा देकर दर्जनों लोगों के साथ करोड़ों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में निवेश की गई राशि लेकर फरार हुई एक चिटफंड कंपनी के संचालकों समेत 9 के खिलाफ सरथाणा पुलिस थाने में 45.32 लाख रुपए की ठगी का मामला दर्ज हुआ है। लेकिन अन्य पीड़ितों के सामने आने पर ठगी का आंकड़ा करोडों तक पहुँच सकता हैं।
पुलिस सूत्रों का मुताबिक डीएसजीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक भार्गव पंड्या व उसकी पत्नी शिवानी ने पांच साल पूर्व सरथाणा जकातनाका स्थित गोकुलम आर्केड में कंपनी के कार्यालय की शुरुआत की थी। नेटवर्क मार्केटिंग स्कीम के जरिए निवेश की गई राशि 24 महीनों में दो गुनी होने गारंटी दी जाती थी।
साथ ही और निवेशकों को जोडऩे पर कमीशन भी दिया गया था। कंपनी द्वारा 7 हजार 500 रुपए का निवेश करने पर निवेशक को आयुवैदिक उत्पाद या फिर अन्य वस्तुओं का किट दिया जाता था। बिना किट के सीधे निवेश का विकल्प भी दिया जाता था। साथ ही वे लोगों को भरोसा दिलाने के लिए कीम में कंपनी का पीवीसी पाइप और कंस्ट्रक्शन का बड़ा कारोबार होने का दावा भी करते थे।
इस झांसे में आकर डिंडोली ओमनगर निवासी अभिमन्यु पाटिल ने अपने 27 परिचितों से नवम्बर 2018 में 63.30 लाख रुपए का निवेश करवाया। जिसमें से कमीशन के 17.80 हजार रुपए तो वापस मिल गए लेकिन शेष 45.32 लाख नहीं मिले। कंपनी के संचालक अप्रेल 2019 में कार्यालय को ताला लगा कर रफुचक्कर हो गए।
अभिमन्यु से मिली लिखित शिकायत की पड़ताल करने के बाद सरथाणा पुलिस ने सोमवार रात मामला दर्ज किया। पुलिस ने इनमें से मुख्यसूत्रधार भार्गव, जीतेन्द्र, कौशिक, संजय व विनोद को गिरफ्तार किया है जबकि शिवानी, महेन्द्र, हनीसिंह व नवीन फरार है।
इनकों किया नामजद
डीएसजीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के संचालक व निदेशक सरथाणा योगेश्वर सोसायटी निवासी भार्गव पंड्या, शिवानी पंड्या, भाई व प्रबंधक महेन्द्र पंड्या, तलंगपुर निवासी एजेन्ट हनीसिंह, अमरोली निवासी जीतेन्द्र मंहतो, नवीन मंहतो, कौशिक राठौड़, अडाजण राज पैलेस निवासी संजय देसाई व रांदेर गार्डन व्यू अपार्टमेंट निवासी विनोद वणकर को नामजद किया है।
मुंबई दिल्ली में इवेंट व बॉलीवुड अवार्ड में प्रायोजक
निवेशकों का भरोसा हासिल करने के लिए ठग गिरोह दिल्ली और मुंबई में कंपनी के नाम से बड़े प्रमोशनल इवेंट करते थे। एजेन्टों को मंहगे गिफ्ट व विदेश टूर भी ऑफर करते थे। भार्गव ने मुंबई में बॉलीवुड अवार्ड शो भी कथिततौर पर स्पोंसर किया था।
ठगी के शिकार 162 लोगों ने किया पुलिस से संपर्क
पुलिस सूत्रों ने बताया कि डीएसजीएम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चिट फंड कंपनी के जरिए ठगी का शिकार हुए 162 लोगों ने मंगलवार शाम तक पुलिस से संपर्क किया है। इन लोगों ने करीब 70 लाख रुपए की ठगी की शिकायतें दी है। शिकायतों का सिलसिला जारी है और पीडि़तों की संख्या सैकड़ों में और ठगी की राशि करोड़ों में पहुंचनें की आशंका हैं।
35-40 करोड़ की ठगी होने का अनुमान
मामले की जांच कर रहे आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक डी.के.पटेल ने बताया कि मुख्य आरोपी भार्गव समेत पकड़े गए पांचों आरोपियों को अदालत में पेश कर छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। भार्गव शातिर है, उसके खिलाफ सूरत के अलावा महाराष्ट्र व राजस्थान में आधा दर्जन मामले दर्ज हो चुके है। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक यह ठगी 35-40 करोड़ की हो सकती है। हालांकि अभी बैंक खातों और जांच जारी है। वहीं पीडि़तों के सामने आने पर ही पुख्ता जानकारी मिल सकेगी।
Updated on:
09 Feb 2021 10:54 pm
Published on:
09 Feb 2021 02:16 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
