सूरत. कपड़ा व्यापारी के साथ ९२.७० लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पुणागाम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबकि सरथाणा इन्द्र बिल्डिंग निवासी मनीष डुंगराणी व धर्मेश डुंगराणी ने मिलकर वराछा कमलबाग सोसायटी निवासी भरत घोरी के साथ धोखाधड़ी की। दोनों ने गत २५ जनवरी २०१७ से १० जुलाई २०१८ के दौरान अपनी दो अलग-अलग फर्मो अंबे फेब्रिक्स व अंबे टेक्सटाइल के नाम पर ९० दिन में भुगतान का वादा कर ९२ लाख, ७० हजार, ३१३ रुपए का कपड़ा उधार लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। उन्होंने जो चैक दिए वे भी बैंक से रिटर्न हो गए। इस पर भरत ने पूणागाम थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।