
प्रेम प्रकरण में युवक का अपहरण कर पीटा, घर में भी की तोडफ़ोड़
सूरत. सरथाणा इलाके में आधा दर्जन लोगो ने एक युवती से प्रेम प्रकरण की रंजिश में एक युवक का उसके घर से अपहरण किया। घंटो मारपीट कर प्रताडि़त करने के बाद उसे वापस उसी के घर ले गए। वहां तोडफ़ोड़ कर जान से मारने की धमकी देने के बाद फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक सरथाणा संत देवीदास सोसायटी निवासी साहिल सेलडिय़ा, केतन पानसुरिया, हिमंत सेलडिय़ा, शैलेश व अन्य दो लोगों ने मिलकर संत देवीदास सोसायटी में ही रहने वाले सागर जगाणी का अपहरण किया। सागर के कुछ समय पूर्व आरोपितों की बहन के साथ प्रेम संबंध थे, लेकिन बाद में उसने संबंध तोड़ दिए थे और दोनों में समझौता हो गया था।
फिर भी वे बुधवार सुबह सवा नौ बजे एक कार में उसके घर पहुंचे और उसे जबरन उसमें बिठाकर कामरेज ले गए। रास्ते में उन्होंने चाकू दिखाकर उसे पीटा। उसके बाद शाम तीन बजे उसे वापस घर लेकर आए। उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया और बाहर पार्क उसके पिता के टेम्पो में तोडफ़ोड़ की। साथ ही सब को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सागर की प्राथमिकी पर देर रात सरथाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हत्या के मामले में लालू जालिम गैंग का वांछित धरा गया
सूरत. क्राइम ब्रांच ने अमरोली थानाक्षेत्र में गैंगवार के चलते गत वर्ष हुई दीपक गड्डी की हत्या के मामले में लालू जालिम गैंग के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है।
क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक सायण रोड अंबिका सोसायटी निवासी राजकमल चौहाण दीपक की हत्या में शामिल था। उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले के महाधुरु गांव का मूल निवासी राजकमल मामला दर्ज होने के बाद फरार हो गया था।
मुखबिर से उसके अमरोली में होने की सूचना मिलने पर बुधवार रात मानसरोवर सर्कल से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद गुरुवार शाम उसे अमरोली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Published on:
07 Sept 2018 01:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
