सूरत. सलाबतपुरा व वराछा में कपड़ा व हीरा व्यापारियों के साथ लाखों रुपए की धोखाधड़ी के दो अलग अलग मामले दर्ज हुए है। सलाबतपुरा पुलिस के मुताबिक रिंग रोड स्थित लक्ष्मी टेक्सटाइल मार्केट के सुरेश प्रजापति, दलाल प्रकाश प्रजापति व प्रेमसिंह राजपूत ने मिल कर कतारगाम शांतिनगर सोसायटी निवासी कपड़ा व्यापारी संजय रोकड़ के साथ धोखाधड़ी की। गत१७ मार्च से ३० मार्च के दौरान उन्होंने बीस दिन में भुगतान का वादा कर संजय व अन्य व्यापारियों से ४१ लाख ३५ हजार ४६८ रुपए का ग्रे कपड़ा उधार लिया लेकिन उसका भुगतान नहीं कर धोखाधड़ी की।