9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक के सामने श्वान आने से हुए हादसे में वृद्ध मां की मौत

शहर में दो सडक़ दुर्घटनाओं के मामले में वृद्धा समेत दो जनों की मौत हुई है। सचिन जीआईडीसी में ट्रक की चपेट में घायल युवक ने दम तोड़ा।

less than 1 minute read
Google source verification
बाइक के सामने श्वान आने से हुए हादसे में वृद्ध मां की मौत

बाइक के सामने श्वान आने से हुए हादसे में वृद्ध मां की मौत

शहर में दो सडक़ दुर्घटनाओं के मामले में वृद्धा समेत दो जनों की मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, भटार आजाद नगर सोसायटी निवासी कमला बेन सूर्यवंशी (65) अपने दो बेटों के साथ रहती थीं। 17 नवंबर की दोपहर कमलाबेन अपने बेटे के साथ अपनी बहन से मिलकर घर लौट रही थी। तभी खोडियार नगर में बाइक के सामने एक श्वान आ जाने से वह बाइक से गिर गई। हादसे में दोनों घायल हो गए और उन्हें न्यू सिविल अस्पताल ले जाया गया। कमलाबेन का 23 नवंबर की सुबह निधन हो गया।

सचिन जीआइडीसी गभेणी गाम पटेल फलिया निवासी ईश्वरभाई पटेल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और किराने की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा सेमकुमार (20) 9 नवंबर की शाम को पलसाणा में बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान सातवल्ला ब्रिज पर उसकी बाइक एक ट्रक के पीछे से टकरा गई। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल होने पर उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां 23 नवंबर की उनकी मौत हो गई।