
Enhanced 3 bus basins of the city bus
सूरत।मनपा संचालित सिटी बसों के तीन रूट्स में बदलाव करते हुए उन्हें आगे तक बढ़ाया गया है। बदलाव के मुताबिक रूट नंबर ११२ रेलवे स्टेशन से कोसाड गांव को भरथाणा गांव तक एक्सटेंड किया गया है। इस रूट पर ११ बसें चल रही हैं। हर २० मिनट के अंतराल पर लोगों को बस सेवा उपलब्ध होगी। सिटीलिंक के इस फैसले से भरथाणा गांव के लोगों को सूरत रेलवे स्टेशन तक की कनेक्टिविटी मिलेगी। रूट नंबर १०८ सूरत स्टेशन से ओलपाड तक चल रही बस को ओलपाड कॉलेज तक बढ़ाया गया है। इस रूट पर नौ बसें चल रही हैं, जो १५ मिनट के अंतराल पर मिलेंगी। इससे ओलपाड कॉलेज जाने वाले छात्रों को सहूलियत मिलेगी।
साथ ही ओलपाड कोर्ट, तहसीलदार कार्यालय और आइटीआइ जाने वाले लोगों को कनेक्टिविटी मिलेगी। रूट नंबर ४०२ परवत पाटिया से मानसरोवर सर्किल को उत्राण स्टेशन तक बढ़ाया गया है। हर दस मिनट के अंतराल पर इस रूट पर बस सुविधा मिलेगी। इस रूट पर दस बसें चलाई जा रही हैं।
सिटीलिंक ने पिछली नौ जुलाई को नए रूट्स पर सिटी बसें शुरू की थीं। इससे अडाजण से वराछा और प्राइम मार्केट से रेलवे स्टेशन के लिए लोगों को बस सुविधा मिल रही है। नए रूट्स पर ट्रैफिक की संभावनाओं को देखते हुए शहर में सार्वजनिक परिवहन का जिम्मा देख रही सिटीलिंक ने छह नए रूट्स तय किए थे।
सिटी बस के कुछ रूट्स को बंद कर यह रूट्स तय किए गए और बीआरटीएस के नए रूट बनाए गए। कुछ रूट्स को आगे के स्टेशनों तक बढ़ाया गया। इन रूट्स के शुरू होने से अडाजण से वराछा और प्राइम मार्केट से रेलवे स्टेशन समेत लोगों को शहर के विभिन्न इलाकों में भी सार्वजनिक परिवहन की बेहतर कनेक्टिविटी मिलने लगी। फिलहाल शहर में नौ कॉरिडोर पर बीआरटीएस बसों और 30 रूट्स पर सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है।
वामा हाउस के कपड़ा व्यापारी से 8.18 लाख की धोखाधड़ी
सलाबतपुरा वामा हाउस के एक कपड़ा व्यापारी के साथ 8.18 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने तीन जनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीपलोद कृष्णा प्लॉट सोसायटी निवासी जनक दिलीप धमणवाला की सलाबतपुरा वामा हाउस में दुकान है। आरोप के मुताबिक रिंगरोड शालीमार मार्केट में शिव टैक्स के नाम से व्यापार करने वाले जितेन्द्र गोकुलदास जाधव, अयूब अली खांडिया तथा अहमदाबाद निवासी पीनोय पंड्या ने मिलकर मई, 2016 के बाद जनक से 8.18 लाख रुपए का कपड़ा उधार खरीदा। उन्होंने पेमेंट के तौर पर जनक को चेक लिखकर दिए, जो बैंक में जमा करने पर रिटर्न हो गए।
इसके बाद कई बार पेमेंट की मांग करने पर भी उन्होंने रुपए नहीं चुकाए और दुकान बंद कर फरार हो गए। जनक ने रविवार को तीनों के खिलाफ सलाबतपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
Published on:
07 Aug 2018 06:17 am
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
