
Fake pesticide drug seizure of one crore rupees
भरुच।अंकलेश्वर की राधे एग्रोसेल्स कंपनी में चार कंपनियों की नकली जंतुनाशक दवा बनाते हुए पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा है। टू बडी कन्सलटन्सी प्राइवेट इंडिया लिमिटेड नाम की अधिकृत एजेंसी ने अंकलेश्वर तहसील पुलिस को साथ में रखकर मंगलवार रात ऑपरेशन किया। पुलिस ने कंपनी में से लगभग एक करोड़ रुपए कीमत की नकली दवा का जत्था जब्त कर कंपनी संचालक को गिरफ्तार किया है।
अंकलेश्वर जीआईडीसी से सटे जिताली गांव के खलिहान में योगी एस्टेट में पिछले कुछ वर्षों से राधे एग्रो सेल्स कंपनी चल रही थी, जो जंतुनाशक दवा बनाने वाली चार कंपनियों की दवा नकली बनाकर किसानों बेचने का काम करती थी। इस बारे में कंपनी की अधिकृत एजेंसी टू बडी कन्सल्टन्सी प्राइवेट लिमिटेड के प्रोडक्ट कापीराइट ने जांच की व अंकलेश्वर तहसील पुलिस व जीआईडीसी पुलिस को साथ में लेकर कंपनी में छापा मारा। जांच में राधे एग्रो सेल्स में से एक करोड़ से ज्यादा की कीमत की नकली जंतुनाशक दवा का जत्था जब्त किया गया।
टू बडी कंपनी के अधिकारी आदित्यकुमार सिंह ने इस बारे में अंकलेश्वर तहसील पुलिस स्टेशन में राधे एग्रो सेल्स के संचालक हार्दिक पटेल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस ने नकली जंतुनाशक दवा बनाने के मामले में राधे एग्रो सेल्स कंपनी के संचालक हार्दिक पटेल को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।
इन कंपनियों की मिली दवा
कंपनी का नाम उत्पाद का नाम
बायर लिमिटेड रिजेन्ट
डॉ.ऐग्रो सेल्स साइंस मेराकुलन
सीजेन्टा इंडिया प्रा.लि. पोलो एवं एक तारा
एसएमसी इंडिया लि. कुराजन
Published on:
07 Feb 2019 12:15 am
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
