
महिला चिकित्सक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की
सूरत.
भटार क्षेत्र में रहने वाली एक महिला चिकित्सक ने सोमवार को अपने घर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को न्यू सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने की बात कहते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस और न्यू सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भटार वसंत विहार सोसायटी निवासी डॉ. प्रिया आनंद रमेश गांधी (33) ने सोमवार दोपहर एक से दो बजे के दौरान घर के बेडरूम में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। परिजनों से सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए न्यू सिविल अस्पताल ले आई। पोस्टमार्टम रूम के बाहर परिजनों ने बताया कि प्रिया होम्योपैथिक चिकित्सक थी। उसकी शादी चार वर्ष पहले आनंद रमेश गांधी से हुई थी। उसे दो साल का एक बेटा है।
पुलिस ने बताया कि परिजनों ने घरेलू हिंसा के चलते आत्महत्या की आशंका जताई है। कुछ दिन पहले चाय बनाने की बात पर प्रिया और आनंद के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने आपस में बातचीत बंद कर दी थी। इसी दौरान सोमवार दोपहर को प्रिया ने खुदकुशी कर ली। पूर्व में भी एक बार प्रिया और आनंद के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें आनंद ने प्रिया को घर से बाहर भी निकाल दिया था।
पुलिस ने न्यू सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पीहर पक्ष से पिता इन्द्र कुमार मुंदड़ा को शव सौंप दिया। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि प्रिया ने फांसी लगाने के पहले जहर पीया था। चिकित्सकों ने जहर की पुष्टि करने के लिए शव से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
Published on:
11 Jun 2019 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
