
tendua
बारडोली. तहसील के मोता गांव से तीन साल की मादा तेंदुआ पिंजरे मे कैद हुई। वन विभाग ने इसे जंगल में छोडऩे की कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार गत मंगलवार को मोता गांव में मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के पीछे श्मशान भूमि के पास तेंदुए ने एक श्वान का शिकार किया था। तब से गांव में तेंदुए को लेकर लोगों में दहशत थी। ग्रामीणों के इसकी जानकारी बारडोली वन विभाग को देते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकडऩे की कार्रवाई की। मौके का निरीक्षण करने के बाद मंदिर के पीछे धर्मेश पटेल के खेत में गुरुवार रात 10 बजे तेंदुए को पकडऩे के लिए एक पिंजरा रखा गया था। शुक्रवार तड़के 4 बजे एक तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया।
वन विभाग ने मौके पर आकर तेंदुए को कब्जे में लिया और उसे तेन स्थित वन विभाग कार्यालय पर ले गए। आरएफओ भावेश रादडिय़ा ने बताया कि पकड़ा गया तेंदुआ तीन साल की मादा है और उसे उच्च अधिकारी के निर्देश के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
Published on:
21 May 2020 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
