
कंपनी में भीषण आग
वलसाड.अतुल कंपनी में बुधवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग के भीषण होने पर ब्रिगेड कॉल घोषित कर दिया गया और जिले भर से दमकल के वाहन पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। बताया गया है कि कंपनी के एक प्लांट में दोपहर में आग लगी। धुआं निकलता देखकर काम करने वाले कामगारों में भगदड़ मच गई थी। तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। इसके बाद वलसाड, पारडी तथा वापी से दमकल की गाडिय़ां पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। लेकिन आग के भीषण होने पर फायर ब्रिगेड कॉल घोषित किया गया। कंपनी में आग के कारण एक किमी दूर तक धुएं का गुब्बार उठता देख कर आसपास के गांवों में भय फैल गया था। जिले के अलग अलग स्थानों से दमकल की गाडिय़ां आग बुझाने के लिए कंपनी पर पहुंच
गई थी।
मौके पर सिटी और ग्रामीण पुलिस भी पहुंच गई थी। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने का कार्य जारी था और देर शाम तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया था।
बाइक पेड़ से टकराई, चालक की मौत
बारडोली. कामरेज तहसील के कठोर गांव के पास कठोर से रंगोली चौराहे से तेज रफ्तार से गुजरती मोटरसाइकिल पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गई, जबकि पीछे सवार दो युवकों को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया। जानकारी के अनुसार कामरेज तहसील के आंबोली गांव की शक्तिनगर निवासी सरफराज अनवर खान पठान का 17 साल का बेटा शाकिब पठान कक्षा 11 में एमएआई स्कूल में पढ़ता था। मंगलवार शाम 7.30 बजे शाकिब बाहर जाने का कहकर घर से निकला था। बाद में वो दोस्त गोपाल भूपत भरवाड़ की मोटरसाइकिल पर गोपाल और अन्य दोस्त शाबिर मूसा शेख के साथ घूमने के लिए निकला था। मोटरसाइकिल शाकिब चला रहा था। कठोर से रंगोली चार रास्ता जाते समय शाकिब ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और रोड किनारे स्थित पेड़ के साथ मोटरसाइकिल टकरा गई। इस दुर्घटना में शाकिब की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाबिर और गोपाल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
