
SURAT NEWS : पुजारी की माता समेत पांच जनों को गुप्त दान का झांसा ले उड़ा था आभूषण
सूरत. मंदिर में गुप्तदान का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को पांडेसरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बिना नम्बर प्लेट मोटरसाइकिल समेत 2.60 लाख रुपए आभूषण बरामद किए है। पुलिस के मुताबिक आरोपी करार अली जाफरी (32) मध्यप्रदेश के बडवानी जिले के सेमलिया गांव का मूल निवासी है तथा महाराष्ट्र के भुसावल में रहता है।
वह पिछले दो वर्षो सूरत शहर में व जिले में सक्रिय था। वह बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल लेकर मंदिरों पर जाता था। वहां किसी महिला को नोटों की गड्डी दिखा कर उससे कहता था कि उसे गुप्तदान करना है। उसने मन्नत मांगी थी।
उसकी मन्नत पूरी हो गई है। नोटों को सोने से शुद्द करके देगा। यदि महिला के पास जेवर होता तो अपने हाथ की सफाई दिखा बड़ी सफाई दिखाता। विभिन्न तरीकों से झांसा देकर सोने के आभूषण लेकर फरार हो जाता था। मंगलवार को उसने इसी तरह से उधना में एक मंदिर के पुजारी की माता को झांसा दिया।
उसके बाद उनके घर जाकर दो तोला सोने की चेन लेकर फरार हो गया था। उधना पुलिस उसकी तलाश में ही थी। इस बीच पांडेसरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की संदिग्ध हालात में एक युवक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल के साथ भेदवाड़ खाड़ी के पास खड़ा है। पांडेसरा पुलिस ने रोक कर तलाशी ली। थाने लाकर पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
चार और महिलाओं के जेवर ले उड़ा था
पुलिस ने बताया कि उधना के अलावा आरोपी करार अली ने महिधरपुरा में भी एक महिला के साथ ठगी की थी। उससे भी इसी तरह से आभूषण लेकर फरार हो गया था। इसके अलावा गत वर्ष उसने शहर के सलाबतपुरा, लिम्बायत व सूरत ग्रामिण के कड़ोदरा थानाक्षेत्र में भी ठगी की थी।
-----------------
Published on:
10 Feb 2023 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
