
OMG : फ्री फायर गेम बना 14 वर्षीय किशोर की मौत का कारण!,OMG : फ्री फायर गेम बना 14 वर्षीय किशोर की मौत का कारण!
सूरत. फ्री फायर गेम में हुई कथित हारजीत के विवाद में एक चौदह वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर का मोहल्ले में ही रहने वाले दो हमउम्र भाईयों के साथ विवाद हो गया था। छोटे भाई के कहने पर कराटे एक्सपर्ट बड़े भाई ने इतना पीटा की उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गत चार दिन पूर्व हुई इस घटना के संबंध में कोर्ट के आदेश पर पांडेसरा पुलिस ने दोनों नाबालिग भाईयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार उन गांव भिंडीबाजार निवासी विधवा शारजहां पत्नी अमीर हसन का पुत्र इरफान 17 जनवरी को सुबह दस बजे मोहल्ले में खेलने के लिए गया था।
आधे घंटे बाद वह एक किराना स्टोर के सामने बेसुध हालात में मिला। शारजहां ने उसे निकट के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषत किया। मोहल्ले में पूछताछ में पता चला कि एक हमउम्र किशोर के साथ फ्री फायर गेम में हारजीत को लेकर इरफान का विवाद हो गया था। इस पर किशोर ने अपने बड़े भाई को बताया।
कराटे एक्सपर्ट भाई के साथ मिलकर किशोर ने इरफान को पीटा। उसके भाई ने उसके सिर पर मुक्का मारा जिसके बाद वह बेसुध हो गया। शारजहां ने इस संबंध में दोनों भाईयों के खिलाफ पांडेसरा थाने में हत्या की शिकायत दी थी।
लेकिन पांडेसरा पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया। इस पर शारजहां ने कोर्ट में याचिका दायर की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपी किशोरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया।
प्रतिबंधित है गेम, नहीं लगाई धारा
जानकारों के माने तो फ्री फायर गेम भारत में प्रतिबंधित है। फरवरी २०२२ में भारत सरकार ने सुरक्षा कारणों के चलते एप्स और गेम पर प्रतिबंध लगाया था। इनमें फ्री फायर भी शामिल था। इसके बावजूद गेम को डार्क वेब या तरिकों से डाउनलोड कर लोग खेलते है। पांडेसरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या को लेकर दर्ज किए गए मामले में गेम को लेकर कोई धारा भी नहीं लगाई है।
नहीं स्पष्ट हुआ मौत का कारण
मृतक का पोस्टमार्टम करवाया था, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ था। उसे अंदरूनी या बाहरी चोट भी नहीं लगी थी। डॉक्टरों ने मौत का कारण जानने के लिए कुछ नमूने लिए हैं जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। मौत कारण स्पष्ट होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गेम को लेकर भी अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। एक दूसरे को चिढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था।
- एन.के.कमालिया, थाना प्रभारी, पांडेसरा
----------------
Published on:
21 Jan 2023 09:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
