2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उधना-बान्द्रा स्पेशल समेत तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

पश्चिम रेलवे ने ग्रीष्मावकाश और शादियों के सीजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा तथा मांग को पूरा करने के लिए उधना-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल समेत तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरों को बढ़ाने का निर्णय किया है। विस्तारित फेरों में बुकिंग 28 मार्च से शुरू होगी और इसमें विशेष किराया लागू रहेगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 28 Mar 2024, 8:51 PM IST

उधना-बान्द्रा स्पेशल समेत तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

उधना-बान्द्रा स्पेशल समेत तीन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए

पश्चिम रेलवे की ओर से बताया गया है कि विशेष रूप से त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भीड़ देखते हुए पहले से संचालित स्पेशल ट्रेनों के फेरों को जून तक बढ़ाने का निर्णय किया गया है। इसमें ट्रेन संख्या 09056 उधना-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल जिसे पहले 31 मार्च तक अधिसूचति किया गया था, उसे अब 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। वापसी में 09055 बान्द्रा टर्मिनस-उधना स्पेशल जिसे पहले एक अप्रेल तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 30 जून तक बढ़ा दिया गया है।

09207 बांद्रा टर्मिनस-भावनगर स्पेशल जिसे पहले 29 मार्च तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 28 जून तक बढ़ा दिया गया है। वापसी में ट्रेन संख्या 09208 भावनगर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल जिसे पहले 28 मार्च तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 जून तक बढ़ा दिया गया है। 09415 बांद्रा टर्मिनस-गांधीधाम स्पेशल जिसे पहले 28 मार्च तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 जून तक बढ़ा दिया गया है।

वापसी में 09416 गांधीधाम-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल जिसे पहले 28 मार्च तक अधिसूचित किया गया था, उसे अब 27 जून तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन संख्या 09207 और 09415 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 28 मार्च से पीआरएस काउंटर और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात