23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच विदा होंगे बप्पा

तालाबों पर कैमरे की रहेगी नजर, जेटी तक जाने के लिए लगे वाहन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 22 Sep 2018, 9:20 PM IST

patrika

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच विदा होंगे बप्पा

सूरत. गणपति विसर्जन के लिए शहरभर में सभी २२ तालाब सज संवर गए हैं। बप्पा की प्रतिमाओं के लिए रिसीविंग काउंटर के साथ ही तालाब के बाहर लोगों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए व्यवस्था मुकम्मल कर ली गई हैं। विसर्जन के लिए जोनवार अधिकारियों की विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। सुबह आठ बजे से प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू होगा, उससे पहले मनपा की टीमें तालाबों पर मौजूद रहेंगी। कृत्रिम तालाबों पर विसर्जित प्रतिमाओं को समुद्र तक पहुंचाने के लिए हर तालाब पर वाहनों की व्यवस्था की गई है। समुद्र किनारे बड़ी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हैं।

गणेश चतुर्थी से विराजित गणपति बप्पा को अनंत चतुर्दशी पर रविवार को निज धाम की राह पकड़ेंंगे। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) और कोर्ट के दखल के बाद स्थानीय प्रशासन ने इस बार तापी नदी में गणपति विसर्जन को प्रतिबंधित कर दिया है। जिसके बाद घाटों पर जेटी बनाने समेत तापी नदी के किनारों पर अन्य व्यवस्थाएं भी नहीं की गईं। इसकी जगह मनपा प्रशासन ने बड़े घाटों के समीप नए कृत्रिम तालाब बनाने पर फोकस किया जिससे पांच फीट तक की प्रतिमाओं को विसर्जित किया जा सके। बीते वर्ष शहरभर में ११ कृत्रिम तालाब बनाए गए थे, जिनकी संख्या इस बार दो गुना कर दी गई है। सभी छोटी प्रतिमाएं इन्हीं तालाबों पर विसर्जित की जाएंगी।

होगा डिजिटल डाक्यूमेंटेशन

विसर्जन के लिए तालाबों पर गतिविधियों का डिजिटल डाक्यूमेंटेशन किया जाएगा। इसके लिए जिन तालाबों पर कनेक्टिविटी मिल रही है, वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। जिन तालाबों पर कनेक्टिविटी नहीं मिल रही, वहां वीडियो रेकर्डिंग कराई जाएगी।

देर रात तक होगा विसर्जन

गणपति विसर्जन की प्रक्रिया आमतौर पर आधी रात बाद तक जारी रहती है। इस बार भी रात में विसर्जन के लिए मनपा प्रशासन पूरी तरह तैयार है। रात में बप्पा के विसर्जन के लिए तालाबों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है।

लगाए 273 वाहन

तालाबों में विसर्जित प्रतिमाओं को डुमस में जेटी तक पहुंचाने के लिए 273 वाहनों की व्यवस्था की गई है। जैसे-जैसे प्रतिमाएं विसर्जित होंगी, तालाब में नई प्रतिमाओं के लिए जगह बनाने को विसर्जित प्रतिमाओं को इन वाहनों से जेटी तक ले जाया जाएगा।

बंद रहेंगे 21 रूट

गणपति विसर्जन के दौरान जुलूस और मुख्य मार्गों पर लोगों की भीड़ को देखते हुए मनपा प्रशासन ने सिटीलिंक संचालित 21 रूट को बंद रखा है। इन रूट्स पर विसर्जन प्रक्रिया पूरी होने तक बसों का संचालन बंद रहेगा। जिन रूट्स को बंद किया गया है उनमें चौक टर्मिनल से विभिन्न सात रूट्स लक्ष्मीधाम, सीके पीठावाला कालेज, गभेणी कनकपुर, डिंडोली, गोडादरा गांव, सीताराम चौक और डुमस को सुबह सात बजे से बंद रखा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन से वेड गांव, आभवा, पालनपुर गांव, खजोद गांव, डिंडोली, यूनिवर्सिटी, एयरपोर्ट और रांदेर समेत आठ रूट्स को बंद रखा गया है। परवत पाटिया से दो रूट्स सरथाणा नेचरपार्क और मानसरोवर सर्कल (अमरोली) के साथ ही कतारगाम से लिंबायत, गोपी तालाब से कापोदरा, मोटा वराछा से मिनी बाजार और डिंडोली से यूनिवर्सिटी के रूट को भी सुबह सात बजे से विसर्जन संपन्न होने तक बंद रखा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग