
GANESH MAHOTSAV : विघ्नहर्ता गणेश के स्वागत में सूरती खर्च रहे हैं 5 से 10 लाख रुपए
शहर के भागल, डबगरवाड़, सगरामपुरा, सलाबतपुरा, बेगमपुरा, भागा तलाव, चौक बाजार, कतारगाम, उधना, डिंडोली, लिम्बायत, वेसू, सिटीलाइट, पर्वत पाटिया, अडाजन, रांदेर के साथ सभी विस्तारों में कई बड़े-बड़े पंडाल बनाए गए हैं। पंडाल तक श्रीजी को लाने के लिए सूरत के भक्त विशाल भव्य शोभायात्रा निकाल रहे हैं। इस शोभायात्रा में बड़ा सेटअप लगाने का चलन बढ़ गया है। जिसमें बड़ी ट्रक में डीजे, तरह-तरह की लाइट, बड़ी एलईडी स्क्रीन होती है। शोभायात्रा के आगे बैंड बाजा, घोड़ागाड़ी और ढोल नगाड़े अलग से होते हैं। छोटे बच्चे, महिला और पुरुष सभी एक तरह के पारंपरिक कपड़ों में नजर आते हैं। शोभायात्रा में 5 से 10 लाख तक का खर्च हो रहा है। इसे देखने के लिए रास्ते में भीड़ उमड़ पड़ती है।
- शोभायात्रा का अलग बजट :
नानपुरा के गणेश युवक मंडल के केयुर खलासी ने बताया कि पिछले कुछ सालों से बड़े सेटअप के साथ श्रीजी का आगमन अभिनंदन करने का प्रचलन चल रहा है। सेटअप में ही 3 से 5 लाख का खर्च होता है। इसमें तरह तरह की लाइटें आ जाती है। इसके साथ डीजे के पीछे एक से दो लाख का खर्च होता है। बैंड के लिए 35 से 50 हजार रुपए, ढोल नगाड़ों में 25 से 35 हजार, पटाखों के पीछे 50 हजार और एक समान ड्रेस कोड में लाख रुपए तक खर्च हो जाते हैं। इसके अलावा साथ में जो रोशनी लेकर चलने वाले और घोडागाडी के लिए 20 से 25 हजार रुपए तक चुकाए जाते हैं। एक शोभायात्रा के पीछे औसत 4 लाख का खर्च होता है। बड़ी हो तो और भी अधिक रुपए लगते हैं। शोभायात्रा का अलग से बजट बनाया जाता है। इसमें पंडाल और प्रतिमा का खर्च शामिल नहीं होता है।
Published on:
12 Sept 2023 07:15 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
