
GANESH MAHOTSAV : गजानन के आगमन से घुमा 1000 करोड़ का व्यापार
श्रीजी के आगमन के साथ सभी थमे व्यवसायों को गति मिल गई है। गणेशजी का पर्व होने से इन व्यवसायों में बुकिंग करवाने वाले मोलभाव भी नहीं करते है। उनकी ओर से तय की गई राशि के अनुसार ही भुगतान तय हो रहा है। मंडप, घोड़ागाड़ी, बैंड और डीजे वालों का ही कारोबार ₹500 करोड़ से अधिक के आंकड़े को पार कर रहा है।
- सजावट के सामन की भी बढ़ी मांग :
गणेश महोत्सव में सजावट, लाइटिंग, मूर्तिकारों, मिठाई वाले, कैटरर्स सभी को काम मिलता है। शहर में करीब 300 मंडप वाले, 1000 डीजे वाले, 35 से अधिक घोड़ागाड़ी वाले व्यापारी, 100 से अधिक बैंड वाले और नासिक, मुंबई से आने वाले अलग कलाकार हैं। इतने लोगों का भी हिसाब प्रति कारोबार 10,000 से एक लाख भी लगाया जाए तो कम से कम आंकड़ा करोड़ों तक पहुंच रहा है। इसके साथ प्रतिमाओं की किमत जोड़े तो यह आंकड़ा और भी अधिक हो जाता है।
- विसर्जन तक बुकिंग :
सूरत में घोड़ागाड़ी, रथ आदि व्यवसाय से 35 से अधिक परिवार जुड़े हैं। सूरत में 60 से अधिक घोड़ा गाड़ी रथ आदि है। सभी के पास फुल बुकिंग है। आगमन के साथ विसर्जन के भी ऑर्डर है।
- समीर मंसूरी, घोड़ा गाड़ी व्यापारी
- सभी को मिला है काम :
शहर में इस साल 50 हजार से अधिक 5 फीट से अधिक ऊंचाई की प्रतिमा स्थापित हुई है। 20 हजार से अधिक सार्वजनिक आयोजन हैं। घरों में अगल से स्थापना की गई है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शहर में हजारों छोटे-बड़े गणेश पंडाल सजे होंगे। आयोजकों ने बारिश और तेज हवाओं से मंडप की देख रेख के लिए भी मजदूर रखा है। इस साल मंडप की फुल बुकिंग है। सूरत में 35 से अधिक बड़े डेकोरेटर्स और 250 से अधिक छोटे-मध्यम मंडप वालों को काम मिला है।
किशन जोटंगिया, मंडप व्यापारी
- बैंड वालों को भी मिला काम :
लंबे समय से कोई बड़ा ऑर्डर मिला नहीं था। इस कारण बैंड वाले मजदूरी या छोटे काम कर घर चलाने को मजबूर हो गए थे। गणेश महोत्सव शुरू होते ही बड़े ऑर्डर मिले हैं। एक शोभायात्रा में 10 से 25 कलाकारों वाले बैंड की मांग हो रही है। एक कलाकार को कम से कम 1000 रुपए मिलते हैं। पूरे बैंड की 20 से 25 हजार की बुकिंग हो रही है। ऊपर से बजाने के दौरान भक्त अलग से खुश होकर और भी पैसे देते हैं। शहर में 20 से अधिक बड़े बैंड और 50 के करीब छोटे बैंड हैं।
- फिरोज शैख, बैंड व्यापारी
- डीजे भी बुक :
शहर में 25 से अधिक बड़े डीजे और 500 छोटे डीजे प्लेयर और 500 से अधिक सामान्य डीजे प्लेयर होंगे। बड़े डीजे में कई सारी लाइट, क्रेन, फॉग और विभिन्न तरह के साउंड होते हैं। इसके लिए 90 हजार से 3 लाख तक लिए जाते हैं। सभी के ऑर्डर फुल है। सभी मिलाकर करोड़ों का कारोबार होगा। हमने ही एक बुकिंग 1 लाख 50 हजार से अधिक की कर रखी है। आने वाले 10 दिनों में भी पंडालों में होने वाले कार्यक्रमों में भी डीजे की बुकिंग हो गई हैं।
- जय महंत, डीजे प्लेयर
Published on:
22 Sept 2023 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
