20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GANESH MAHOTSAV : एक ही पंडाल में दिखेगी वाल्मीकि की संपूर्ण रामायण, तैयार होने में लगे दो माह

सूरत. दस दिवसीय गणेश उत्सव में हर साल की तरह इस साल भी शहर में गणेश मंडलों ने अलग-अलग थीम पर अनोखे पंडाल बनाए हैं। अडाजण क्षेत्र के कृष्णा नगर सोसायटी के शक्ति ग्रुप फाइटर ने वाल्मीकि रामायण थीम पर पंडाल बनाया है। एक पंडाल के तले रामायण के सभी कांड तैयार कर भक्तों को संपूर्ण रामायण दिखाने का प्रयास किया गया है। साथ में उड़ते हनुमान भी पंडाल को चार चांद लगा रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
GANESH MAHOTSAV : एक ही पंडाल में दिखेगी वाल्मीकि की संपूर्ण रामायण, तैयार होने में लगे दो माह

GANESH MAHOTSAV : एक ही पंडाल में दिखेगी वाल्मीकि की संपूर्ण रामायण, तैयार होने में लगे दो माह

अडाजन में वाल्मीकि की संपूर्ण रामायण वाला पंडाल गणेश महोत्सव के शुरू होते ही चर्चा में आ गया है। इसे देखते ही पूरी रामायण सामने आ जाती है। पंडाल में प्रवेश करते ही रामायण लिखते वाल्मीकि नजर आते हैं। आगे बढ़ने पर सीता स्वयंवर में श्रीराम शिव का धनुष तोड़ते दिखाई देते हैं। इसके बाद वनवास के दौरान शूर्पणखा के श्रीराम समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखना और लक्ष्मण का क्रोधित होकर नाक काट देने वाले कांड की झांकी भी बनाई गई है।

- जटायु-रावण युद्ध :
आगे मारीच के सोने का हिरण बनकर राम और लक्ष्मण को सीता से दूर ले जाने वाले कांड की झांकी बनाई गई है। फिर रावण को पुष्पक विमान में सीता का हरण करते दिखाया गया है। यहां आकाश में जटायु और रावण के बीच हुए युद्ध को भी दर्शाया गया है। इसके आगे सीता की खोज में शबरी से हुए राम मिलाप की झांकी नजर आती है।
- हनुमान पहुंचे लंका :
पंडाल के इस सेक्शन में अशोक वाटिका में सीता को राम की निशानी देते हनुमान दिखाई देते हैं। आगे बढ़ने पर हनुमान और वानर सेना के राम सेतु तैयार करने की झांकी आती है। इसके बाद युद्ध से पहले अंगद को रावण के पास रामदूत बनाकर भेजे जाने वाली झांकी है। मेघनाथ की मायावी शक्ति से मूर्छित लक्ष्मण और जामवंत, सुग्रीव व अन्य वानर सैनिक संजीवनी लेने गए हनुमान की प्रतीक्षा करते दिखाई देते हैं। आगे बढ़ने पर पंडाल में ऊपर हाथ में पहाड़ उठाकर उड़ते हनुमान सबके आकर्षण केंद्र है। अंत में दशानन का वध करते हुए राम की झांकी बनाई गई है। इस तरह पूरी रामायण को प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।