सूरत. वह सिर्फ दस साल का है, लेकिन सामान्य ज्ञान में बड़ों को मात देता है। वह जिम्नास्टिक में पारंगत है और दूसरे खेलों में भी महारथ रखता है। संगीत में भी उसका दखल है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सूरत के इस बच्चे का नाम है शुभम बाहेती, जिसे शहर में गूगल ब्वॉय के तौर पर जाना जाता है।