
SURAT VIDEO NEWS : गोरल म्हारी रे... लाल चुनर में लागे प्यारी रे..
सूरत.राजस्थान के लोकपर्व गणगौर की धूम शहर के विभिन्न प्रवासी बहुल इलाकों में देखने को मिल रही है। परवत पाटिया, गोडादरा, पुणागांव, टीकमनगर, उधना, भटार, घोडदौडऱोड, सिटीलाइट, न्यू सिटीलाइट, वेसू, अलथाण समेत कई इलाकों की सोसायटी-अपार्टमेंट में गणगौर के गीत व भजन सुनाई दे रहे हैं।
बिंदोळे का दौर भी शुरू हो गया है। कई जगह थीम आधारित सिंजारा उत्सव हो रहे थे। कई घरों में अड़ोस-पड़ोस की महिलाएं एकत्र होकर ईसर-गौर की पूजा के साथ बिंदोळे व गुडला सवारी जैसे आयोजन कर रही हैं।
महिलाओं को फिल्म दिखाई
श्री श्याम प्रचार मंडल महिला इकाई द्वारा सिंजारा उत्सव में महिलाओं को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे फिल्म दिखाई गई। संस्थापक अध्यक्ष पूर्णमल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम करीब ३०० महिलाएं उपस्थित रही।
माहेश्वरी भवन में हुई नृत्य प्रतियोगिता
सिटीलाइट माहेश्वरी भवन में गवरजा ग्रुप की ओर से गणगौर सिंजारा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए नृत्य प्रतियोगिता के साथ विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया।
----------------
Updated on:
19 Mar 2023 04:20 pm
Published on:
18 Mar 2023 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
