7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shree Ram Mandir: तापी घाट पर भव्य दीपोत्सव, जलाए 2 लाख से ज्यादा दीपक आतिशबाजी भी की

Shree Ram Mandir: श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर दस हजार लोगों ने तापी आरती घाट पर 2 लाख से ज्यादा दीपक जला उनसे मंदिर की छवि बनाई। वहां महाआरती भी की गई। चारों ओर आतिशबाजी से दिवाली की झलक देखने मिली।

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Khushi Sharma

Jan 22, 2024

 तापी घाट पर भव्य दीपोत्सव, जलाए 2 लाख से ज्यादा दीपक

Shree Ram Mandir: तापी घाट पर भव्य दीपोत्सव, जलाए 2 लाख से ज्यादा दीपक आतिशबाजी भी की

Shree Ram Mandir: रामलला के अवतरण की पूर्व संध्या पर सूरत में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहांगीरपुरा के तापी आरती घाट पर दो लाख से अधिक दीपों की रोशनी के साथ भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। यहां इस तरह का जश्न देखने को मिला जिसमें लाखों दीप जलाए और खूब आतिशबाजी हुई मानो दो महीने बाद दिवाली फिर से आगई हो।

इस कार्यक्रम में गुजरात के गृह राज्य मंत्री मौजूद रहे। काफी बड़ी संख्या में लोग भी शामिल हुए।

दीपोत्सव का भव्य आयोजन

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में सूरत में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। सूरत के जहांगीरपुरा में तापी आरती घाट पर तापी नमोस्तुभम की ओर से भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सूर्य नगरी दीपोत्सव 2024 को मनाने के लिए तापी नदी के तट पर 2 लाख से अधिक दीपक जलाए गए हैं। यह जश्न भी दिवाली की ही तरह दीपों की रोशनी के साथ भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी मौजूद रहे और भव्य जश्न हुआ।

कार सेवकों को किया सम्मानित

सूर्य नगरी में दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इस कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले कार सेवकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में सूरत के अलग-अलग कोने से 15 हजार से ज्यादा लोग जुड़े हैं।

तापी घाट पर सामूहिक आरती के बाद भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। तब रामलला की प्रसन्नता के लिए अयोध्या में एक भव्य आतिशबाजी शो आयोजित किया गया था। जहां आसमान में लगातार आतिशबाजी की जा रही थी। आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। 10 से 15 मिनट तक लगातार आसमान में आतिशबाजी होती रही। जिससे रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर अद्भुत दिवाली का माहौल बन गया।

सफाईकर्मियों का सम्मान

सूर्यनगरी दीपोत्सव कार्यक्रम में सूरत को पूरे देश में स्वच्छता में प्रथम स्थान दिलाने में अहम योगदान देने वाले सफाईकर्मियों का भी सम्मान किया गया। सूरत के सभी जोन के सफाई कर्मचारियों को राम मंदिर का उपहार देकर सम्मानित किया गया। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोश और तापी नमोस्तुभम परिवार ने सभी सफाईकर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया।