22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

GSEB : स्कूल की मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन

गुजरात बोर्ड ने अभी से स्कूलों के संचालकों को मान्यता के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 23 Oct 2018, 1:41 PM IST

patrika

GSEB : स्कूल की मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन

सूरत.

शैक्षणिक सत्र 2019-20 की मान्यता के लिए गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अभी से प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्राइवेट स्कूलों के संचालकों को मान्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का निर्देश दिया गया है। नौवीं कक्षा और 11वीं सामान्य/विज्ञान वर्ग के लिए 15 नवम्बर से 31 दिसम्बर तक बोर्ड वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे। मान्यता के लिए जरूरी प्रमाण पत्रों की जानकारी बोर्ड ने वेबसाइट पर जारी कर दी है।

विद्यार्थियों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा
गुजरात बोर्ड की मार्च 2019 की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण शुरू करने से पहले राज्यभर के स्कूलों की जानकारी एकत्र कर ली थी। इसके आधार पर परीक्षा भवनों की सूची जारी कर दी है। इसमें सूरत जिले के परीक्षा भवनों के नाम भी शामिल हंै। इस सूची में शामिल सभी परीक्षा भवनों में सीसी कैमरे हैं। साथ ही बोर्ड ने राज्य के सभी शिक्षकों का पंजीकरण भी करवाया है, जिससे निरीक्षकों की नियुक्ति और उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करने वालों की नियुक्ति करने में परेशानी न हो। बोर्ड ने 22 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक स्कूलों को 12वीं सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण करवाने का आदेश दिया है। इसके बाद 12वीं विज्ञान वर्ग और एसएससी के विद्यार्थियों का पंजीकरण शुरू किया जाएगा।

परीक्षा के नियमों में बदलाव
गुजरात बोर्ड ने 9वीं और 11वीं की परीक्षा के नियमों में बदलाव किया है। प्रथम परीक्षा 50, द्वितीय परीक्षा 50 और वार्षिक परीक्षा 80 अंकों की होगी। आंतरिक मूल्यांकन 20 गुणों का होगा। सैद्धांतिक परीक्षा 40, प्रायोगिक परीक्षा 40 और आंतरिक परीक्षा 20 अंक की होगी। परीक्षा पास करने के लिए 33 प्रतिशत जरूरी होंगे। विद्यार्थियों को पास होने के लिए 1 से 15 अंकों का ग्रेस दिया जा सकेगा। दुर्घटना या बीमारी के कारण परीक्षा में उपस्थित नहीं होने वाले विद्यार्थियों को नए नियमों में राहत दी गई है। ऐसे विद्यार्थियों के अन्य परीक्षाओं के अंकों को ध्यान में रख प्राचार्य उसे पास कर सकेंगे। विद्यार्थियों की कक्षा में 100 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य की गई है। 15 प्रतिशत छुट्टियों पर प्राचार्य, 15 से 25 प्रतिशत पर जिला शिक्षा अधिकारी और 26 प्रतिशत से अधिक छुट्टियों पर छूट के लिए बोर्ड से अनुमति लेनी होगी। सभी विषयों की परीक्षा के आधार पर विद्यार्थी को वर्ग बढ़ोतरी दी जाएगी। गुजरात बोर्ड ने स्कूलों के लिए 9वीं और 11वीं की परीक्षा और वर्ग बढ़ोतरी की रूपरेखा जारी कर दी है।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग