21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

GSEB RESULT : 12th COMMERCE में दक्षिण गुजरात में डांग के विद्यार्थियों का डंका

- सूरत जिले के परिणाम पिछले साल के मुकाबले 6.74 प्रतिशत घटकर 80.78 प्रतिशत दर्ज- अमरोली केंद्र का 88.14, भटार का 84.75, नानपुरा का 84.05, सचिन का 77.20, लिम्बायत का 77.01, सूरत का 76.54, उधना का 71.57 और पीपलोद का 62.73 प्रतिशत परिणाम

2 min read
Google source verification
GSEB RESULT : 12th COMMERCE में दक्षिण गुजरात में डांग के विद्यार्थियों का डंका

GSEB RESULT : 12th COMMERCE में दक्षिण गुजरात में डांग के विद्यार्थियों का डंका

सूरत. गुजरात माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (जीएसईबी) GSEB 12वीं सामान्य वर्ग का परिणाम देख दक्षिण गुजरात के सभी सात जिलों के विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नर्मदा जिले को छोड़ अन्य सभी छह जिलों का परिणाम 60 प्रतिशत से अधिक आया है। डांग जिले के विद्यार्थियों ने 82.13 प्रतिशत अंक के साथ दक्षिण गुजरात में शीर्ष पर रहा है। 2022 में सूरत जिले का परिणाम 87.74 प्रतिशत आया था। पिछले साल के मुकाबले इस साल परिणाम में 6.74 प्रतिशत की कमी आई है। इस साल सूरत का कुल परिणाम 80.78 प्रतिशत आया है। लेकिन सूरत जिले से सर्वाधिक विद्यार्थियों ने ए1 और ए2 ग्रेड हासिल कर शहर का नाम प्रदेश में रोशन कर दिया है।गुजरात बोर्ड ने मार्च में ली 12वीं सामान्य वर्ग परीक्षा का परिणाम बुधवार सुबह वेबसाइट पर जारी किया। परिणाम जारी होते ही स्कूल, अभिभावक और विद्यार्थी कम्प्यूटर और मोबाइल पर परिणाम देखने में व्यस्त हो गए। परिणाम देखने के बाद शहर के स्कूलों में विद्यार्थियों की भीड़ एकत्र होने लगी। शहर के कई स्कूलों में पटाखे, डीजे और गरबा खेल विद्यार्थियों ने परिणाम खुशी मनाई।

- सभी ग्रेड में सूरत जिले के विद्यार्थी आगे :
दक्षिण गुजरात के सात जिलों में इस बार डांग जिले का परिणाम सबसे अधिक 82.13 प्रतिशत रहा। लेकिन डांग का एक भी विद्यार्थी ए1 ग्रेड हासिल नहीं कर पाया। इसके बाद सूरत के विद्यार्थी 80.78 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहे। समग्र राज्य में सूरत से सर्वाधिक 603 विद्यार्थियों ने ए1 और 4,502 विद्यार्थियों ने ए2 ग्रेड हासिल किया है। इसके साथ अन्य सभी ग्रेड में भी सूरत जिले के विद्यार्थी सबसे आगे रहे हैं। 7,233 ने बी1, 9,136 ने बी2, 9,783 ने सी1, 6,822 ने सी2, 1,080 ने डी1, 9 ने ई1 ग्रेड के साथ 12वीं की परीक्षा पास की है।
- अन्य जिलों का परिणाम :
दक्षिण गुजरात में भरूच जिले के विद्यार्थी 75.50 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं। यहां से नौ विद्यार्थियों को ए1 और 243 को ए2 ग्रेड मिला है। 72.67 प्रतिशत के साथ नवसारी जिला चौथे स्थान पर आया है। यहां 32 विद्यार्थियों को ए1 और 308 को ए2 ग्रेड मिला है। तापी जिले के विद्यार्थी 72.30 प्रतिशत के साथ पांचवें स्थान पर हैं। यहां से एक भी विद्यार्थी ए1 ग्रेड हासिल नहीं कर पाया है। 91 विद्यार्थियों को ए2 ग्रेड मिला है। 63.16 प्रतिशत के साथ वलसाड़ जिले के विद्यार्थी छठे स्थान पर आए हैं। यहां से 5 विद्यार्थियों को ए1 और 139 को ए2 ग्रेड मिला है। नर्मदा जिले के विद्यार्थी 58.02 प्रतिशत के साथ सातवें स्थान पर रहे हैं। यहां से 2 विद्यार्थियों को ए1 और 17 को ए2 ग्रेड मिला है।

- अमरोली केंद्र सबसे आगे :सूरत शहर के सभी परीक्षा केंद्रों में से अमरोली केंद्र के विद्यार्थियों का सबसे अधिक 88.14 प्रतिशत परिणाम आया है। यहां से 2,460 विद्यार्थी परीक्षा पास करने में सफल रहे हैं। लिम्बायत से 3,072, नानपुरा से 3,205, उधना से 3,121, सूरत से 1,240, भटार से 806, सचिन से 613 और पीपलोद से 552 विद्यार्थी पास हुए हैं।

- सूरत शहर के केंद्रों का परिणाम :केंद्र / उपस्थित / पास / प्रतिशत

अमरोली / 2791 / 2460 / 88.14भटार / 951 / 806 / 84.75

नानपुरा / 3813 / 3205 / 84.05सचिन / 794 / 613 / 77.20

लिम्बायत / 3989 / 3072 / 77.01सूरत / 1620 / 1240 / 76.54

उधना / 4361 / 3121 / 71.57पीपलोद / 880 / 552 / 62.73